{"_id":"64f76ef428c62ebb540be966","slug":"puranpurs-teacher-niranjana-honored-with-governors-award-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3741-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुईं पूरनपुर की शिक्षिका नीरांजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुईं पूरनपुर की शिक्षिका नीरांजना
Tue, 05 Sep 2023 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होती पूरनपुर की शिक्षिका । स्त्रोत - शिक्षिका
पीलीभीत। पुरनपुर ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय चांट फिरोजपुर की हर दीवार कुछ न कुछ सिखाती है। इसका मैदान खेलने के लिए आकर्षित करता है। यहां की प्रधानाध्यापिका नीरांजना शर्मा को मंगलवार को लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया।
कंपोजिट विद्यालय चांट फिरोजपुर की प्रधानाध्यापिका नीरांजना शर्मा ने अपनी लगन और स्टाफ के सहयोग से विद्यालय को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया है। प्रधानाध्यापिका के प्रयास से दो छात्र हर वर्ष अलग-अलग छात्रवृति प्राप्त करते हैं। नवोदय, विद्याज्ञान, आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा की अलग से परीक्षा के फार्म भरवाने के साथ ही तैयारी कराई जाती है।
बेहतर काम के लिए अन्य पुरस्कार मिलने के बाद प्रधानाध्यापिका को इस बार राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। मंगलवार को उन्हें लखनऊ में बेसिक शिक्षामंत्री ने सम्मानित किया। शिक्षिका ने बताया निपुण भारत कार्यक्रम की थीम पर प्रतिदिन सुबह प्रार्थना सभा, व्यायाम, स्वच्छता जांच आदि कार्य किए जा रहे है। यहां के शिक्षक -शिक्षिकाओं का एक ही सपना है कि अध्ययनरत बच्चों का भविष्य उज्ज्वल कर सकें एवं उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकें।