{"_id":"64933ca3148a80173401b4ad","slug":"puranpurs-supply-stalled-for-hours-due-to-fault-pilibhit-news-c-4-1-188668-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फॉल्ट से घंटों ठप रही पूरनपुर की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फॉल्ट से घंटों ठप रही पूरनपुर की आपूर्ति
Wed, 21 Jun 2023 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। लाइन फॉल्ट से नगर की बिजली आपूर्ति बुधवार को घंटों ठप रही। लाइनपार कुरैशियान में ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 80 उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा रहा। बिजली संकट से उपभोक्ताओं में रोष है।
बुधवार सुबह साढ़े सात बजे एक घंटे के लिए नगर की विद्युत आपूर्ति कटौती के चलते बंद रही। इसके बाद पौने 10 बजे फीडर नंबर चार में पानी की पाइप लाइन की खोदाई के लिए दो घंटे आपूर्ति बंद रही। फीडर दो में फॉल्ट से करीब पौने 12 बजे आधा घंटा बिजली आपूर्ति बंद रही। दोपहर करीब दो बजे फिर फीडर नंबर दो से जुड़े मोहल्ला कुरैशियान में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 80 से अधिक घरों में अंधेरा हो गया। शाम चार बजे तक बिजली सुचारू नहीं हो सकी।
सवा दो बजे स्टेशन रोड पर एलटी तार टूटने से फीडर तीन की आपूर्ति बंद कर दी गई। एलटी के टूटे तार को ठीक कर शाम साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। शाम पौने पांच बजे फीडर नंबर चार में पीलीभीत रोड पर बंच केबिल ऊपर करने को करीब पौन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। एसडीओ (बिजली) प्रवीण कन्नौजिया ने बताया कि कुरैशियान मोहल्ले में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप हुई है। बाकी जगह शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है।