फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Puranpur sugar mill closed again due to lack of sugarcane

Pilibhit News: गन्ने के अभाव में पूरनपुर चीनी मिल फिर हुई बंद

Sat, 16 Mar 2024 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Puranpur sugar mill closed again due to lack of sugarcane
किसानों से अधिक से अधिक गन्ना लाने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। पर्याप्त गन्ना न मिलने से पूरनपुर चीनी मिल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नोकेन में बंद हो गई। गन्ना एकत्र करने के लिए क्षेत्र में अनाउंस कराया गया। गन्ना एकत्र होने के बाद देर रात मिल चलने की उम्मीद जताई जा रही है।
चीनी मिल का पेराई सत्र बंदी की ओर है। इसको लेकर दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं। पर्याप्त गन्ना न मिलने से चीनी मिल पूरी क्षमता से गन्ना नहीं पेर पा रही है। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि गन्ने के अभाव में चीनी मिल नोकेन में बंद हुई है। किसानों से गन्ना चीनी मिल लाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

--
बीसलपुर मिल प्रशासन ने बंदी का पहला नोटिस किया जारी
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल की ओर से शुक्रवार को मिल बंदी का पहला नोटिस जारी कर दिया गया। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि मिल क्षेत्र का अधिकतर गन्ने की पेराई हो चुकी है। क्षेत्र में बहुत कम गन्ना रह गया है। ऐसे में मिल का पेराई सत्र बहुत दिन तक चलाए जाने का कोई औचित्य नहीं है। मिल प्रशासन ने नोटिस जारी कर 19 मार्च की रात में पेराई सत्र बंद कर दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि किसान सहकारी चीनी मिल में पिछले कई दिनों से गन्ना काफी कम आ रहा है। इस वजह से चीनी मिल रुक-रुककर चल रही है। 13 मार्च को मिल को बिल्कुल भी गन्ना प्राप्त नहीं हो पाया था। इस वजह से बृहस्पतिवार को पेराई नहीं हुई। मिल प्रशासन ने 2.50 लाख क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया था। शुक्रवार को भी सिर्फ 10 हजार क्विंटल गन्ना प्राप्त हो सका। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि मिल क्षेत्र का अधिकतर गन्ना खत्म हो चुका है। संवाद




-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed