फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Puranpur station lights down

पूरनपुर स्टेशन पर लाइटें खराब

Fri, 17 Apr 2015 11:25 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 17 Apr 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Puranpur station lights down
पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (विजिलेंस) ने इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों के साथ पीलीभीत और पूरनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। पूरनपुर में प्रकाश व्यवस्था खराब मिलने पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीजीएम (विजिलेंस) पीएन राय रुहेलखंड एक्सप्रेस में लगे विशेष सैलून से शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां डीआरएम सीएम जिंदल व डीसीएम नीलिमा सिंह के साथ टिकटघर आदि का निरीक्षण किया। करीब 10 मिनट अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के बाद तीनों अधिकारी रुहेलखंड एक्सप्रेस से पूरनपुर स्टेशन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


इधर, पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी आने की सूचना के चलते सुबह तड़के से ही रेलवे स्टेशन परिसर को चाक चौबंद करना शुरू कर दिया था। इस मौके पर आरपीएफ कमांडेंट एसकेएस राठौर, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल, एसके वर्मा, एसके कमल, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरनपुर। डीआरएम सीएम जिंदल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में प्रकाश व्यवस्था की जानकारी पर स्टेशन अधीक्षक कैसर इमाम ने बताया कि प्रकाश व्यवस्था में लगाई गई सात सौर ऊर्जा लाइटें कई दिनों से खराब है। इससे यात्रियोें को असुविधा हो रही है। डीआरएम ने बिजली विभाग के इंजीनियर को खराब पड़ी लाइटों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

डीआरएम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीजीएम पीएन राय, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन अजय वार्ष्णेय, सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह आदि मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सभी अधिकारी सड़क मार्ग से रवाना हो गए।  
ज्ञापन में व्यापारियों ने यह रखी समस्याएं
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ओवरब्रिज पुल बनवाने, एक्सप्रेस ट्रेनों में बंद पड़े महिला कोचों को खुलवाने, रेलवे स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने, रिजर्वेशन खिड़की पर टोकन सिस्टम जारी कराने की मांग की गई। डीआरएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में युवा व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, दीपक अग्रवाल, शिवसागर मौर्य, जमील खां, राजू यादव आदि मौजूद रहे।
परिजनों को उतारना ही भूले अफसर
पूरनपुर। दरअसल निरीक्षण के दौरान डीआरएम का परिवार भी उनके साथ आया था। डीआरएम और उनका अमला ट्रेन से उतर गया। अफसरों को उतारने के बाद सिंगनल मिलते ही ट्रेन चलने लगी। इस बीच डीआरएम व अन्य अफसरों को परिवार का ध्यान आया। डीआरएम का परिवार उतारने को अफसरों के इशारे पर गार्ड ने ट्रेन रोक दी। परिवार को उतारने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हो गई।
नहीं दिखी अतिक्रमण कर लगने वाली दुकानें
पूरनपुर। रेलवे स्टेशन के पीछे अतिक्रमण कर तमाम खोमचे और ठेले लगाए जाते है, लेकिन रेलवे उच्चाधिकारियों के आने की भनक के चलते दुकानें नहीं लगाई गई। हालांकि डीआरएम के जाने के बाद अतिक्रमणकारियों ने अपनी दुकानें लगा ली।
71 यात्रियों से 17 हजार वसूला जुर्माना
पीलीभीत। डीआरएम के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चले किलाबंदी अभियान में 71 यात्रियों की धरपकड़ की गई। जिनसे 17 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया। अभियान के चलते यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। 

डीआरएम सीएम जिंदल के नेतृत्व में इज्जतनगर मंडल की टीम द्वारा शुक्रवार सुबह से रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के सभी गेटों को टीम सदस्यों ने कब्जे में ले लिया।  लखनऊ, बरेली, टनकपुर व शाहजहांपुर से आने व जाने वाली ट्रेनों में भी चेकिंग की गई।

शाम पांच बजे तक अभियान के दौरान बिना टिकट व रेलवे एक्ट का उल्लंघन करने वाले करीब 71 यात्रियों की धरपकड़ की गई। मुख्य चल टिकट निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत रेलवे एक्ट का उल्लंघन करने वाले तीन यात्रियों, बिना बुकिंग सामान ले जाने वाले आठ व बिना टिकट यात्रा करने वाले 60 यात्रियों की धरपकड़ की गई है। इस दौरान करीब 17005 रुपये का जुर्माना वसूला गया।


पूरे दिन चले अभियान से यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। अभियान में मुख्य चल टिकट निरीक्षक आरपी सिंह, आरएस राना, विलियम रिचर्ड समेत सिविल डिफेंस के सदस्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed