फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Puranpur and Bisalpur routes will be marked for operation of new buses.

Pilibhit News: नई बसों के संचालन के लिए पूरनपुर व बीसलपुर के मार्ग होंगे चिह्नित

Sat, 07 Feb 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Puranpur and Bisalpur routes will be marked for operation of new buses.
पीलीभीत। नई बसों के मिलने से पूरनपुर व बीसलपुर मार्ग पर यात्रियों को राहत मिलेगी। मंजूर की गई दस बसों में से पांच बसें डिपो को मिल गई हैं। जल्द ही शेष बसों को भी डिपो पर भेज दिया जाएगा। इससे स्थानीय मार्गाें पर सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

डिपो से संचालित बसों का संचालन स्थानीय मार्गों पर न होने से क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोग लंबे समय से अफसरों से मांग करते चले रहे है। डिपो से संचालित 108 बसों के साथ ही अब दस नई बसें और मिलनी थी। इसमें पांच बसें शुक्रवार की सुबह डिपो पर पहुंच गईं। इनके संचालन के लिए अफसर पूरनपुर व बीसलपुर क्षेत्र के मार्गाें को चिह्नित कर रहे हैं, जहां पर बसों का संचालन कम हो रहा है। इससे इन क्षेत्र के लोगों को परिवहन की बसों का लाभ मिल सकेगा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि पांच बसें डिपो को मिल गई हैं। शेष पांच बसें भी जल्द ही यहां पहुंच जाएंंगी। इन बसों के संचालन के लिए स्थानीय मार्ग चिह्नित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed