फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Purani Galla Mandi renamed as Ram Bazaar In Pilibhit

Pilibhit: अब राम बाजार के नाम से जानी जाएगी पुरानी गल्ला मंडी, राज्यमंत्री ने कहा- जल्द लगवाएंगे शिलापट

Sun, 28 Jan 2024 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jan 2024 06:07 PM IST
सार

डी के व्यापारियों ने राज्यमंत्री से पुरानी गल्ला मंडी का नाम राम बाजार रखने का प्रस्ताव रखा। इस पर राज्यमंत्री संजय गंगवार ने भी नामकरण पर हामी भर दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस नाम का शिलापट भी लगवा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Purani Galla Mandi renamed as Ram Bazaar In Pilibhit
राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया सड़क का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पुरानी गल्ला मंडी में 24.95 लाख रुपये से सीसी रोड बनवाई गई है। रविवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही इस मंडी को राम बाजार के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


पुरानी गल्ला मंडी में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विधायक निधि से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान सड़क पर जिन श्रमिकों ने काम किया उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। पुरानी गल्ला मंडी के व्यापारियों ने राज्यमंत्री से पुरानी गल्ला मंडी का नाम राम बाजार रखने का प्रस्ताव रखा, साथ ही सीसी रोड के निर्माण के लिए आभार जताया। इस पर राज्यमंत्री ने भी नामकरण पर हामी भर दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस नाम का शिलापट भी लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण विभाग के राजेश कुमार, सहायक अभियंता शैलेंद्र चौधरी, जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार, विकास श्रीवास्तव, राकेश सिंह, राघवेंद्र नाथ मिश्रा, संजय पाण्डे, संजीव शर्मा, देव प्रकाश, मनोज मिश्र, विक्रम गंगवार, दीपू शंकर, अनूप गंगवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed