फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pumping set engine explodes, death of two farmers

पंपिंग सेट का इंजन फटने से दो किसानों की मौत

Mon, 25 Jul 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pumping set engine explodes, death of two farmers
हादसे में फ़लटा इंजन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा में रविवार की सुबह करीब नौ बजे पंपिंग सेट का इंजन फट गया। इससे गांव के किसान महेश (32) पुत्र राम भजन और शिवकुमार (56) पुत्र नत्थूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। किसान खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे।
विज्ञापन

किसान शिवकुमार सुबह छह बजे फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर पहुंचे थे। पंपिंग सेट का इंजन स्टार्ट किया तो वह अधिक आवाज रह रहा था। इस पर किसान ने पहले तो उसे खुद ही ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने गांव जाकर मिस्त्री महेश को बुलाया। महेश इंजन को सही करने लगा। दो घंटे की मशक्कत के बाद भी कमी दूर नहीं हो सकी। इस दौरान अचानक इंजन फट गया। पास में खड़े महेश और शिवकुमार उसकी चपेट में आ गए। तेज धमाके के साथ फटे इंजन के पार्ट्स दोनों के सिर और शरीर में जा घुसे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे मजदूर व किसान मौके पर पहुंचे। जानकारी लगते ही गांव से तमाम लोग खेत पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अचल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों मृतक आश्रितों को नियमानुसार कृषक बीमा दुर्घटना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए लेखपाल को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पत्राचार शुरू कर दिए जाएंगे। - ऋषिकांत राजवंशी, एसडीएम, बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे से कर रहे थे मशक्कत, आवाज आई और हो गया बड़ा हादसा
बिलसंडा (पीलीभीत)। आजमपुर बरखेड़ा में हुई इंजन फटने की घटना के बाद पूरे दिन गांव में शोक छाया रहा। पड़ोस के खेत में काम कर रहे योगेंद्र के मुताबिक महेश और शिवकुमार करीब दो घंटे तक पंप सेट का इंजन सही करने में लगे रहे। इंजन आवाज ज्यादा कर रहा था। दोनों बार-बार इंजन को स्टार्ट और बंद कर सही करने का प्रयास करते रहे। कुछ देर बाद तेज धमाका हुआ। पास जाकर देखा तो दोनों जमीन पर पड़े थे। दोनों के शरीर में इंजन के पार्ट्स घुसे हुए थे। दोनों की हालत बहुत नाजुक थी। इससे पहले उन्हें कहीं ले जाते महेश और शिवकुमार ने दम तोड़ दिया।
खाना छोड़कर इंजन ठीक करने गए थे महेश
महेश की पत्नी रानी ने बताया कि सुबह पति को भोजन दिया था। महेश भोजन करने बैठे ही थे तभी शिवकुमार उन्हें लेने घर पहुंच गए। महेश खाना छोड़कर इंजन सही करने के लिए शिवकुमार के साथ चला गए। घर पर जब हादसे में मौत की सूचना मिली तो रानी बदहवास हो गई। उसके यह शब्द सुनकर सभी भावुक हो गए।

विधायक गांव पहुंचे, सांत्वना दी
सूचना पाकर भाजपा विधायक विवेक वर्मा गांव पहुंचे और मौका मुआयना कर मृतकों के परिजन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। शिवकुमार के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं। वहीं महेश के परिवार में पत्नी, पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed