{"_id":"693dad7802d117ce83024b41","slug":"pulse-polio-campaign-starts-today-school-children-take-out-awareness-rally-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-149796-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पल्स पोलियो अभियान आज से, स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पल्स पोलियो अभियान आज से, स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
Sat, 13 Dec 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में निकाली गई जागरूकता रैली में शामिल बच्चे- स्वास्थ्य विभाग
पीलीभीत/पूरनपुर। जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। शुक्रवार को शहर और पूरनपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ कार्यालय से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बड़े बाजार होकर वापस सीएमओ कार्यालय पहुंची। अभियान में 14 दिसंबर को 1231 बूथों पर और 15 से 19 दिसंबर तक 801 टीमों की ओर से घर-घर 0 से 5 वर्ष के लगभग 3.70 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पूरनपुर में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को सीएचसी के एमओआईसी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी क्षेत्र के 159 बूथों पर पांच साल तक की आयु के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान में सीएचसी क्षेत्र के 87,844 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान 22 दिसंबर तक चलेगा। रैली में सीएचसी के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अजय शुक्ला, बीसीपीएम मीनाक्षी दुबे, विश्ववीर सिंह, शालू खान, बीएमसी शहनवाज, कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे।