फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pulse polio campaign started, doses administered at 1365 booths

Pilibhit News: पल्स पोलियो अभियान शुरू, 1365 बूथों पर पिलाई खुराक

Mon, 09 Dec 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pulse polio campaign started, doses administered at 1365 booths
बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद
पीलीभीत। रविवार से जिले में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया। डीएम संजय कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने बच्चों को खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। रविवार को 1365 बूथों पर दवा पिलाई गई। अभियान 16 दिसंबर तक चलाया जाएगा। 825 टीमें घर-घर जाएंगी।
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड माधौटांडा के बूथ तो सीएमओ ने मोहल्ला भूरे खां स्थित मदरसे में बच्चे को खुराक पिलाई। शहर और जिले के सभी बूथों पर 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। बस अड्डे पर भी बूथ लगाया गया। सभी स्कूल भी खोले गए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जिले की 24.19 लाख जनसंख्या में 4.15 घरों को लक्षित किया गया है। अभियान में 3.67 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके लिए 1365 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 172 ट्रांजिट व 38 मोबाइल बूथ हैं। 735 टीमें बनाने के साथ निगरानी के लिए 330 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नहीं खुला स्कूल, प्रधान ने की प्रधानाध्यापक की शिकायत
बीसलपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी बूथों पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने चिह्नित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने एक बूथ पर एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कई बूथों का निरीक्षण भी किया।
स्वास्थ्य केंद्र के अभियान प्रभारी स्वराज अहमद ने बताया कि रविवार को सभी 160 बूथों पर 85 टीमों ने 10 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। वहीं गुलैंदा गौटिया में स्कूल न खुलने पर प्रधान ने मामले की शिकायत बीएसए से की। प्रधान राम प्रकाश वर्मा ने बीएसए को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि विद्यालय न खुलने के कारण कर्मचारियों को विद्यालय द्वार पर बच्चों को दवाई पिलानी पड़ी, जिससे काफी दिक्कत हुई।
नीवाडांडी, खनका, उगनपुर, शहवाजपुर और दौलतपुर आदि बूथों पर पर्यवेक्षक काफी देर से पहुंचे, जिस कारण दवा पिलाने का कार्य देर से शुरू हुआ। अधीक्षक ने बताया कि देर से पहुंचने वाले पर्यवेक्षकों का जवाब-तलब किया गया है।

------
पूरनपुर के 159 बूथों पर पिलाई गई दवा
पूरनपुर। नई बस्ती के प्राथमिक स्कूल में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ कराया। स्कूली बच्चों ने स्कूल के आसपास की गलियों में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रभारी चिकित्साधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कुर्रैसी के परिषदीय स्कूल में पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी क्षेत्र के 159 बूथों पर रविवार को पल्स पोलियो की ड्राप निर्धारित आयु के बच्चों को पिलाई गई। संवाद

बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद

बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद

बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद

बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद

बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद

बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद

बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद

बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed