{"_id":"58f265154f1c1ba368cfaac0","slug":"public-will-open-list-of-defecations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक होगी खुले में शौच जाने वालों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक होगी खुले में शौच जाने वालों की सूची
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय होने के बाद भी खुले में शौच जाने वाले लोगों की सूची तैयारी कर सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जाएगी। साथ ही सफाईकर्मियों के नियमित न आने पर भी कार्रवाई की जाएगी। एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को सफाई कर्मचारियों की बैठक कर ओडीएफ पर चर्चा की। उन्होंने कहा जिन लोगों के घरों में शौचालय बने हुए हैं और वह उनका प्रयोग नहीं कर रहे हैं ऐसे लोगों को चिह्नित की सूची तैयार की जाएगी। इस सूची को गांव में सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा ताकि लोग खुले में शौच जाने की आदत छोड़ सके। एडीओ ने कहा कि सूची को हर तीसरे दिन अपडेट किया जाएगा। एडीओ ने सफाई कर्मचारियों को भी स्थिति में सुधार लेने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई के प्रति गंभीर है। ऐसे में सफाई कर्मचारी प्रतिदिन गांव में पहुंचे ताकि गांव की साफ-सफाई दुरुस्त रहे। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने प्रधानों की समस्याएं रखीं। प्रधान ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति भी बायोमेट्रिक सिस्टम से कराने का प्रस्ताव रखा। इस एडीओ ने स्कूलों में बायोमेट्रिक उपस्थिति सिस्टम के शुरू होने पर सफाई कर्मचारियों को भी उससे जुड़वाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन