{"_id":"6616ebd710520b334600b9e4","slug":"public-will-not-forgive-those-who-rejected-the-invitation-to-consecrate-ram-temple-jitin-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114623-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने वालों काे माफ नहीं करेगी जनता : जितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने वालों काे माफ नहीं करेगी जनता : जितिन
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद । स्रोत - भाजपा
पीलीभीत। लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। देश ही नहीं पूरे विश्व में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया, लेकिन कुछ लोगों ने इसमें सहभागिता से इन्कार कर दिया।
जितिन प्रसाद ने बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के नावकूड, खेड़ा-बेहरी, जंगरौली आशा, उगनपुर, भंगा मोहम्मदगंज, दहगला आराजी, सैदपुर कुवर, पिपरिया अगरू, रूरारामनगर, विलगवां, लालपुरिया साहब सिंह, अलीगंज आदि गांवों में जनसभाएं की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर पीलीभीत जनपद को सजाने-संवारने का पूरी ताकत से काम करूंगा। जनसंपर्क में पूर्व मंत्री डॉ. साधना मिश्रा, पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ. आस्था अग्रवाल, सभ्यता वर्मा ब्लॉक प्रमुख मरौरी, विधानसभा संयोजक दिनेश पटेल आदि शामिल रहे। संवाद