फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PTR: This time the tourism season will start from November 1

पीटीआर : इस बार एक नवंबर से शुरू होगा पर्यटन सत्र

Tue, 19 Aug 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 19 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
PTR: This time the tourism season will start from November 1
पीलीभीत। बाघों की मौजूदगी से पहचान रखने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दीदार के लिए सैलानियों का इंतजार अब और कम हो गया है। इस बार पर्यटन सत्र का आगाज एक नवंबर से ही कर दिया जाएगा। मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद विभागीय अफसर तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत रिजर्व में बाघों के साथ-साथ अन्य वन्यजीव और प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को हमेशा से आकर्षित करते रहे हैं। पिछले पर्यटन सत्र का शुभारंभ छह नवंबर को हुआ था। उस दौरान रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक टाइगर रिजर्व पहुंचे थे। खासकर बाघों की बढ़ती गतिविधियों और बार-बार होने वाले दीदार ने सैलानियों को विशेष अनुभव प्रदान किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले दो सालों में टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नए सत्र को लेकर अब तक ट्रैक, गेस्ट हाउस, सफारी रूट और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा शुरू कर दी गई है। डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि इस बार भी पर्यटन स्थल आने वाले सैलानियों को बेहतर अनुभव दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed