फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ptr

खुला पीटीआर, पर्यटकों ने की सैर

Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ptr
पीटीआर में पर्यटन सत्र के पहले दिन सैर करने जाते स्कूली बच्चे। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। लंबे इंतजार के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र का सोमवार को भले ही फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर ने मुस्तफाबाद स्थित एंट्री प्वाइंट पर फीता काटकर उद्घाटन कर दिया गया हो, लेकिन मंगलवार को वन मंत्री दारा सिंह चौहान पीलीभीत टाइगर रिजर्व के भ्रमण पर आ रहे हैं। इसको लेकर अफसर तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि पहले दिन विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के 106 बच्चों के साथ जनपद और दूरदराज से आए सैलानियों समेत कुल 213 रही सैलानियों ने निशुल्क रूप से चुका बीच पहुंच कर वहां की खूबसूरती का आनंद लिया।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व और महोफ रेंज के कोर एरिया में बना इकलौता पिकनिक स्पॉट चूका बीच के नए सत्र के द्वार सैलानियों के लिए सोमवार से खोल दिए। टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर, डीएफओ नवीन खंडेलवाल समेत समस्त रेंज के वनाधिकारी और अन्य स्टाफ मुस्तफाबाद स्थित एंट्री प्वाइंट पर पहुंचा। अपराह्न करीब एक बजे फील्ड डायरेक्टर ने मुस्तफाबाद स्थित मुख्य मार्ग के सिग्नेचर गेट पर फीता काटकर सत्र का शुभारंभ किया। इसके बाद माधोटांडा स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के स्टाफ समेत 106 बच्चों ने विभागीय वाहन से चूका बीच की सैर की। हालांकि इसके अलावा भी जनपद और दूरदराज से आए 107 सैलानियों ने जंगल सफारी वाहन से चूका बीच की खूबसूरती को करीब से निहारा। सत्र के पहले दिन जंगल और चूका बीच जाने वाले सैलानियों को बाघ के दीदार नहीं हो सके। हिरन, पाड़ा और वन्यजीवों को देख लोगों ने अपने आनंद को पूरा किया।
विज्ञापन

शाम की शिफ्ट में तीन सफारी वाहन से शुरू हुई राजस्व आय
सत्र के पहले दिन चुका बीच में जाने वालों के लिए अफसरों के निर्देश पर निशुल्क सेवा दी गई थी। हालांकि शाम की शिफ्ट में तीन जंगल सफारी वाहन से बाहरी सैलानियों ने जंगल की शहर की। इस पर उनसे 21 सौ का राजस्व वसूला गया। जो सत्र के पहले दिन विभाग के खाते में जमा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर का परिवार बना सत्र के पहले नए मेहमान
पर्यटन सत्र के पहले दिन सुल्तानपुर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खूबसूरती को निहारने पहुंचे परिवार में राखी पटेल अविनाश, अमन वर्मा और अनिल नए पर्यटन सत्र के दौरान चूका बीच के पहले मेहमान के रूप में एंट्री रजिस्टर पर चढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed