Pilibhit News: सैलानियों की आमद से पीटीआर गुलजार, 300 सैलानियों ने की चूका की मुफ्त सैर
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में नए सत्र के पहले दिन कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। सत्र का शुभारंभ मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग स्थल पर किया गया। डीएम संजय कुमार सिंह ने जन प्रतिनिधियों संग हवन-पूजन करके सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन करीब 300 सैलानियों ने चूका बीच तक मुफ्त में सैर की।
पीटीआर की महोफ रेंज में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच का नजारा देश ही नहीं विदेशों तक मशहूर है। चूका बीच में बनीं खूबसूरत हटें और डैम में हिलोरें लेता पानी सैलानियों को मिनी गोवा जैसा आनंद दिलाता है। वहीं जंगल में विचरण करते वन्यजीव सैलानियों की पहली पसंद बने रहते हैं। करीब आठ माह चलने वाले सत्र के दौरान देश और विदेश से सैलानियों की आमद होती है। बारिश में सत्र बंद कर दिया जाता है।
मुस्ताफाबाद में दोपहर करीब एक बजे डीएम संजय कुमार सिंह के अलावा पीलीभीत नगर पालिका की चेयरपर्सन आस्था अग्रवाल, पूरनपुर चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, रितुराज पासवान के अलावा फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह, डीएफओ मनीष सिंह ने हवन पूजन किया।
इसके बाद जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान डीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से पीटीआर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बाघों की मौजूदगी भी पर्यटन को लगातार पहचान दिला रही है। टेंट सिटी विकसित करने पर भी मंथन चल रहा है। डीएम, एफडी समेत अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने भी जंगल सफारी का आनंद लिया और चूका बीच पहुंचकर वहां की खूबसूरती को करीब से निहारा।
पर्यटन सत्र के पहले दिन 50 स्कूली बच्चे बने मेहमान
पर्यटन सत्र के शुभारंभ पर करेलिया गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के करीब 50 बच्चों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया। इसके बाद सभी को चूका बीच तक जंगल सफारी वाहन से भ्रमण कराया गया। हालांकि कार्यक्रम में जंगल से सटे गांवोंं के लोग भी काफी संख्या में पहुंंचे। अफसरों उन्हें भी जंगल सफारी वाहन से चूका बीच तक की मुफ्त सैर कराने की अनुमति दी। करीब 300 लोग चूका बीच तक की मुफ्त सैर कर गदगद हुए।
दिल्ली, नैनीताल, बहराइच से पहुंचे 50 सैलानी,
- बुकिंग रजिस्टर में दिल्ली की पूजा का दर्ज हुआ पहला नाम
बुधवार को पर्यटन सत्र के शुभारंभ के बाद दूसरी शिफ्ट में जंगल सफारी वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान दिल्ली, नैनीताल, बहराइज समेत अन्य स्थानों से करीब 50 सैलानी घूमने पहुंचे। दिल्ली से परिवार के साथ आईं पूजा महरिश नए सत्र में जंगल सफारी वाहन को बुक कराने वाली पहली सैलानी बनीं। अफसरों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नए सत्र के पहले मेहमान बनकर सैलानी भी खुश नजर आए। इसके बाद सभी ने जंगल की सैर कर प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाया।
डीएम ने फीता काटकर किया नए बुकिंग काउंटर का शुभारंभ
मुस्तफाबाद में सैलानियों की सुविधा को देखते हुए पीटीआर प्रशासन की ओर से नया बुकिंग काउंटर बनाया गया है। बुधवार को डीएम संजय कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नए बुकिंग काउंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया और अंदर से नए काउंटर की स्थिति को भी परखा। इसके बाद बुकिंग काउंटर पर सैलाानियों की आमद से शुरू हो गई।
बोर्ड पर सैलानी लिख सकेंगे अपनी राय
पीटीआर घूमने आने वाले सैलानी अब अपनी राय भी लिख सकेंगे। इसके लिए मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग काउंटर के बाहर एक बड़ा सफेद बोर्ड लगाया गया है। जिस पर सैलानी अपना अनुभव और राय साझा कर सकेंगे। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि मुस्तफाबाद में सैलानियों की सुविधा के लिए एक एलईडी भी लगवाई गई है। इस पर प्रतीक्षा आदि के समय सैलानी पीटीआर से संबंधित वीडियो आदि भी देख सकेंगे।
डबल स्टोरी कैफेटेरिया का लाभ उठा सकेंगे सैलानी
इस बार चूका बीच में ठहरने वाले सैलानियों को पर्यटन के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। बताया गया कि चूका बीच परिसर में एक डबल स्टोरी कैफेटेरिया भी विकसित किया गया है। इस स्थान पर सैलानी परिवार के साथ बैठकर नाश्ता, खाना-पीना खा सकेंगे।
अभी एक जोन में ही चलेंगे सफारी वाहन
पीटीआर में जंगल सफारी को दो जोन में बांटकर सैलानियों को वाहनों से घुमाया जाता है। इस बार बरसात अधिक हुई है। इसके चलते कुछ इलाके में सीपेज की समस्या बनी हुई है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि इस बार सत्र कुछ दिन पहले शुरू हो गया है। ऐसे में कुछ इलाके में सीपेज की समस्या को देखते हुए जंगल सफारी को अभी बंद किया गया है। स्थिति को देखते हुए आगे छूट दी जाएगी।
बोले सैलानी- काफी खूबसूरत है पीटीआर का पर्यटनस्थल
फोटाे 35
पीटीआर का पर्यटनस्थल काफी खूबसूरत है। शुभारंभ के अवसर पर चूका बीच घूमने का मौका मिला। यहां का नजारा देखकर काफी अच्छा लगा। - अंचल, जमुनिया
फोटो 36
लखीमपुर से घूमने के लिए पीटीआर पहुंचे हैं। यहां की खूबसूरती पसंद आती है। पहले भी घूमने आते रहे हैं। इस बार शुभारंभ के मौके पर चूका बीच में घूमने में काफी आनंद आया। - श्रीकांत, लखीमपुर
बुधवार को नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ हुआ है। इस बार सैलानियों को धूप से बचाने के लिए नया बुकिंग काउंटर भी खोल दिया गया है। इसके अलावा सैलानियाें की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन और बोर्ड भी लगवाया गया है। - मनीष सिंह, डीएफओ
आज से 23 नवंबर तक चूका बीच की अधिकांश हटें आरक्षित
पीलीभीत। पर्यटन सत्र का आगाज होते ही चूका बीच की हटों की बुकिंग भी तेज हो गई है। वन निगम के पुलकित कुमार ने बताया कि सात नवंबर से चूका बीच की अधिकांश हटें आरक्षित हो गईं हैं। इसके बाद 23 नवंबर के बीच की अधिकांश तिथियों में हटें आरक्षित हैं। सैलानियों की आमद को देखते हुए हटों को दुरुस्त किया गया है। संवाद

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर हवन पूजन करते डीएम व जनप्रतिनिधि। संवाद