{"_id":"67646ad6d3abf0e103067984","slug":"ptr-administration-will-provide-financial-support-to-eco-committees-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127548-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: इको समितियों का आर्थिक सहयोग करेगा पीटीआर प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: इको समितियों का आर्थिक सहयोग करेगा पीटीआर प्रशासन
Fri, 20 Dec 2024 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सप्तसरोवर में हुई बैठक में मौजूद इको समितियों के सदस्य। स्रोत विभाग
पीलीभीत। बराही रेंज के सप्तसरोवर पर बृहस्पतिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से इको विकास समितियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि जंगल से सटे इलाके के लोगों को रोजगार मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए इको समितियों की आर्थिक मदद भी की जाएगी।
बैठक में नौजल्हा नकटा, महाराजपुर, पुरैना ताल्लुके महाराजपुर, सेल्हा, टांडा छत्रपति, मुस्तफाबाद और चौड़ा खेड़ा आदि इको विकास समितियों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डीएफओ ने कहा कि रोजगार मुहैया कराने के लिए ईडीसी के माध्यम से कार्य जारी है। विभाग की ओर से इन समितियों को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद की जाएगी।
इस दौरान ईडीसी की ओर से नौकायन संचालन, जिप्सी संचालन, होम-स्टे, टेंट एवं सिलाई कार्य के अलावा शैक्षिक भ्रमण व जंगल से सटे क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था आदि की कार्य योजनाएं पेश की गईं। प्रस्तावित कार्य योजना की समीक्षा के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर से सभी समितियों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बैठक में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, बराही रेंज के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।