फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PTR administration bans prohibited items at Siddha Baba fair

Pilibhit News: सिद्ध बाबा मेले में पीटीआर प्रशासन ने प्रतिबंधित सामग्रियों पर लगाया प्रतिबंध

Sun, 17 May 2026 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
PTR administration bans prohibited items at Siddha Baba fair
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने माला रेंज के कोर एरिया में लगने वाले ऐतिहासिक सिद्ध बाबा मेले को लेकर सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस बार मेले में पॉलीथिन, थर्माकोल, प्लास्टिक गिलास और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी है। साथ ही कोई नया पक्का निर्माण या नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

मेला एक मई से 30 जून तक माला रेंज के कंपार्टमेंट संख्या 124 स्थित सिद्ध बाबा स्थल पर आयोजित हो रहा है। यह क्षेत्र टाइगर बाहुल्य कोर एरिया होने के कारण अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। श्रद्धालुओं और भंडारों के दौरान सूखी लकड़ियां जलाने से जंगल में आग लगने तथा वन्यजीवों के हमले की आशंका बनी रहती है। डीएफओ मनीष सिंह ने संबंधित रेंजर को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वन कर्मियों की सघन गश्त कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी को पत्र भेजकर अतिरिक्त पुलिस बल और अग्निशमन वाहन तैनात करने का आग्रह किया है। श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए बैनर, हैंडबिल और कम आवाज वाले लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि वन्यजीवों को परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed