{"_id":"671eb4df7b2389d32a029f84","slug":"provincial-three-day-sports-competition-from-14th-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-510277-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रांतीय तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 14 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रांतीय तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 14 से
विज्ञापन
बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में 14 से 16 नवंबर तक ब्रज प्रांत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ब्रज प्रांत के पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, अलीगढ़, मैनपुरी, हाथरस,कासगंज एटा, आगरा और मथुरा आदि जिलों के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों के 500 से अधिक बच्चे भाग लेंगे।
इस दौरान कुश्ती कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला क्षेपण, चक्का क्षेपण, दौड़, और रिले रेस आदि प्रतियोगिताएं होंगी। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सभी लोगों के रहने और भोजन का बंदोबस्त विद्यालय परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम सफल बनाने के संबंध में तैयारी की जा रही है। संवाद