{"_id":"0702c23e675ecfbf56e07eb51a05b118","slug":"providing-rural-development-the-leaders-took-the-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में विकास कराने की प्रधानों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में विकास कराने की प्रधानों ने ली शपथ
plibhit
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिले के सात ब्लाक मुख्यालयों पर रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विकास खंड मरौरी के ब्लाक सभागार में हुए शपथ ग्रहण समारोह में तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी और बीडीओ आभास कुमार यादव ने 83 ग्राम पंचायतों में चुने गए ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। चुने गए जनप्रतिनिधियों ने ईमानदारी व बिना किसी भेदभाव के ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने की शपथ ली। शपथ ग्रहण को लेकर ब्लाक परिसर में सुबह से ही जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके चलते परिसर में काफी भीड़भाड़ रही। इस मौके पर एडीओ पंचायत पवन शुक्ला, एडीओ पीपी सिंह, सचिव लालबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूरनपुर। ब्लाक सभागार में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने 185 नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों को कार्यवाहक बीडीओ देवेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रधानों को बगैर भेदभाव के गांवों में विकास कार्य कराने आदि के निर्देश दिए गए। पीडी/प्रभारी बीडीओ आरबी भास्कर, एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। एडीओ ने बताया कि दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य न होने पर तीन ग्राम पंचायतों बुढिया जमीमा इटौरिया, बिहारीपुर जमीमा इटौरिया, मझारा ता. महाराजपुर के प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी। जटपुरा में प्रधान पद का चुनाव स्थगित हो जाने के चलते इस गांव में भी ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो सका। इसके अलावा शत प्रतिशत शपथ प्रधान ग्रहण समारोह मेें पहुंचे।
विज्ञापन
बीसलपुर। ब्लाक सभागार में बीडीओ सीके श्रीवास्तव ने 64 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। वहीं एडीओ पंचायत रूपलाल ने संबंधित ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर एसडीएम बीपी सिंह, सीओ ब्रह्मपाल सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
बिलसंडा। ब्लाक परिसर में तहसीलदार नन्हें लाल ने 85 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। जबकि एडीओ पंचायत तौलेराम गंगवार ने ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ डॉ. विवेकानंद गंगवार, एसओ राजेश यादव आदि मौजूद रहे। समारोह में नौगवा नवीनगर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामपाल गंगवार के निधन पर शोक जताया गया।
बरखेड़ा। विकास खंड सभागार में बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने 63 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत रंपुरानत्थू के प्रधान परमेश्वरी लाल के मौजूद न होने के कारण उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी। बीडीओ ने बताया कि विकास क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतो में 2/3 का बहुमत न होने के कारण इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ज्ञानप्रकाश गंगवार, नायब तहसीलदार एमआर थारू मौजूद रहे।
ललौरीखेड़ा। विकासखंड सभागार में खंड विकास अधिकारी बाबूराम ने 61 ग्राम प्रधानों व संबंधित ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से निष्पक्ष भावना से विकास कार्य कराने का आह्वान किया। इस मौके पर एसडीओ एसटी ओमप्रकाश, रियासत, सुधीर कुमार, राजा तोमर आदि मौजूद रहे।
अमरिया। ब्लाक सभागार में खंड विकास अधिकारी बाबूराम ने 102 ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रेमशंकर, अभिषेक शुक्ला, दिनेश कुमार, सुराज अहमद, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।