फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest was held at the temple gate regarding the committee dispute

Pilibhit News: कमेटी विवाद को लेकर मंदिर गेट पर किया विरोध-प्रदर्शन

Thu, 26 Jun 2025 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Protest was held at the temple gate regarding the committee dispute
टनकपुर हाईवे पर ​स्थित संतोषी माता मंदिर के गेट पर बैठी महिलाएं संवाद
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर स्थित संतोषी माता मंदिर की कमेटी को लेकर दो पक्षों में विवाद है। ऐसे में बुधवार को 50 से अधिक लोगों ने मंदिर गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने लोगों को शांत कराया। विरोध जता रहे लोगों ने भंग कमेटी सदस्यों पर मंदिर की संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहर से गुजरे टनकपुर हाईवे पर गन्ना चौराहा के निकट संतोषी माता का मंदिर है। बुधवार दोपहर मंदिर गेट पर एकत्र हुए लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पूर्व में झम्मनलाल समेत कई लोगों ने गलत तरीके से मंदिर की कमेटी का पंजीकरण करा लिया। शिकायत पर सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी एंड चिट्स फंड बरेली ने कमेटी का पंजीकरण निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

बावजूद इसके कमेटी के सदस्य मंदिर की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में चार दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र देन के साथ हिंदू संगठन ने भी ज्ञापन सौंपा था। बावजूद इसके पूर्व कमेटी सदस्य बाज नहीं आए। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि कमेटी को लेकर विवाद है। उच्च अफसरों को अवगत कराया गया है।

टनकपुर हाईवे पर स्थित संतोषी माता मंदिर के गेट पर बैठी महिलाएं संवाद

टनकपुर हाईवे पर स्थित संतोषी माता मंदिर के गेट पर बैठी महिलाएं संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed