{"_id":"60d4d0f88ebc3e2d964bc070","slug":"protest-pilibhit-news-bly4509346185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट पर तालाबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट पर तालाबंदी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गेहूं खरीद बंद होने पर कई किसानों का मंडी समिति में गेहूं भरे वाहनों के साथ प्रवेश करने, टोकन जारी होने के बाद गेेहूं खरीद नहीं हो सकी थी। जिसे लेकर भाकियू ने किसानों की समस्या को लेकर मंडी गेट पर तालाबंदी कर धरना देकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम को गेहूं खरीद कराने को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता मंडी समिति गेट पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट पर ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 19, 20, 21 और 22 जून को कई किसानों का गेहूं बिक्री को मंडी समिति में प्रवेश दिया गया। उनको टोकन भी जारी किए गए।
आरोप है कि खरीद के आखिरी दिनों में खरीद केंद्रों पर नाममात्र के किसानों का गेहूं खरीद कर माफियाओं के गेहूं की खरीद अभिलेखों में दिखा दी गई। टोकन के साथ मौजूद किसानों को शीघ्र ही गेहूं खरीद का आश्वासन दिया जाता था। खरीद बंद होने पर कई किसान गेहूं बिक्री नहीं कर पाए। डेढ़ दर्जन किसान अब भी मंडी समिति में अपने गेहूं से भरे वाहनों के साथ मौजूद हैं। अब इन किसानों का गेहूं खरीदने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब किसानों का गेहूं नहीं खरीदना था, तब उनको मंडी में प्रवेश और टोकन जारी न किया जाता। किसानों के साथ धोखा किया गया है। धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने गेहूं खरीद शासन स्तर से बंद होने की जानकारी दी। साथ ही डीएम से मामले बात करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेंद्र प्रसाद को सौंपा। एसडीएम ने बताया कि गेहूं खरीद शासन स्तर से बंद की गई है। अब किसी का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। इस मौके पर लालू मिश्रा, गौरव सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सत्यपाल वर्मा, छोटेलाल, रामपाल यादव, सुधीर, दलवीर आदि थे।