फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   protest for road and cleaniness

सिस्टम से हारे कांशीराम कॉलोनी के लोग, चंदा इकट्ठा कर बनवाएंगे सड़क-नालियां

Fri, 17 Jul 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
protest for road and cleaniness
पीलीभीत। कोरोना और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, मगर शहर की 2500 आबादी वाली कांशीराम कॉलोनी इस अभियान से कोसों दूर है। बारिश में कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़कें तालाब बन चुकी हैं। यहां की गलियां और नालियां कूड़े और गंदगी से भरी पड़ी हैं। कॉलोनीवासियों का अब सरकारी सिस्टम से विश्वास उठ चुका है। इसलिए अब कॉलोनी के बाशिंदे सड़कें और नालियां ठीक कराने के लिए आपस में ही चंदा इकट्ठा करने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर की ट्रांसपोर्ट नगर की कांशीराम कॉलोनी में करीब 2500 की आबादी रहती है। बसपा सरकार में यह कॉलोनी बनाई गई थी। जब तक बसपा की राज्य में सरकार रही, तब तक तो अफसर इस कॉलोनी की चमक-दमक बनाए रहे। मगर, जबसे सपा और भाजपा की सरकारें आईं, तब से सरकारी सिस्टम ने इधर झांकना भी उचित नहीं समझा। कांशीराम कॉलोनी शहर से सटी ग्राम पंचायत नौगवा पकड़िया में आती है। इस कॉलोनी पर पिछले नौ साल से किसी भी जनप्रतिनिधि या अफसर ने कोई ध्यान नहीं दिया। बसपा सरकार में चमाचम रहने वाली सड़कें और नालियां अब जर्जर हो चुकी हैं। कई जगह तो सड़कें और नालियां तालाब का रूप ले चुकी हैं। तमाम नालियां तो चोक होकर गंदगी से बजबजा रही हैं। इनसे उठने वाली दुर्गंध से रहने वालों का सांस लेना दूभर है। कांशीराम कॉलोनी के चारों ओर बनी सड़कें और गलियां भी कूड़े के ढेर से पट चुकी हैं। कॉलोनी वासियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अफसरों से साफ-सफाई कराने गुहार लगाई, मगर उनकी किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन

अब सता रहा बीमारियां का डर
कॉलोनी में लंबे अरसे से सफाई नहीं होने से यहां रहने वालों में कोरोना समेत अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। उनका कहना है कि कोरोना और संचारी रोग को लेकर हर जगह अभियान चलाया जा रहा है, मगर कॉलोनी के साथ रहने वालों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कोरोना के दौर में अगर यहां कोई संक्रामक रोग फैल गया तो स्वास्थ्य विभाग को उस पर नियंत्रण पाना बेहद मुश्किल भरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त से चलाएंगे अभियान
कॉलोनीवासियों का कहना है कि सरकारी मशीनरी से उनका विश्वास उठता जा रहा है। प्रधान भी सुनने की तैयार नहीं हैं। अब कॉलोनी के लोगों ने दान करो अभियान चलाकर खुद ही चंदा एकत्र करके कॉलोनी की दशा सुधारने का निर्णय लिया है। समाजसेवी अश्वनी कुमार सक्सेना ने बताया कि अभियान 15 अगस्त से दान लेकर कॉलोनी की सड़कें और नालियां ठीक कराई जाएंगी। अन्य समस्याएं दुरुस्त करने का भी अभियान शुरू किया जाएगा।

कांशीराम कॉलोनी की साफ-सफाई या अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो हर हाल में कांशीराम कॉलोनी की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। - श्रीनिवास मिश्र, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed