{"_id":"5f1f15c48ebc3e9ff91e9f20","slug":"protest-for-demands-pilibhit-news-bly414253020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले के लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद नगरपालिका ने सील किया इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ले के लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद नगरपालिका ने सील किया इलाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। आम लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद नगरपालिका प्रशासन ने कोरोना प्रभावित इलाका सील कराया। इससे पहले नगरपालिका प्रशासन इस इलाके को सील करने की ओर ध्यान नहीं दे रहा था।
मोहल्ला बख्तावरलाल का एक युवक रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद भी नगरपालिका प्रशासन ने कोरोना संक्रमण प्रभावित इलाका सील नहीं किया। इससे मोहल्ले वालों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को लोगों ने नाराजगी जताते हुए नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नगरपालिका प्रशासन जानबूझकर प्रभावित इलाका सील नहीं करा रहा है। इससे पूरे मोहल्ले में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही नगरपालिका कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावित इलाके को सील कर दिया। जिसके बाद मोहल्ले वाले शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में पारुल, अजीत गंगवार, साजन सक्सेना, पीयूष सक्सेना, संजय गंगवार, भोलानाथ गंगवार, संजीव गुप्ता आदि रहे।