{"_id":"6655147cc3ef6122480e91d4","slug":"programs-will-be-organized-in-basic-schools-on-world-environment-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116971-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बेसिक स्कूलों में कराए जाएंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बेसिक स्कूलों में कराए जाएंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को बेसिक स्कूलों में कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर शासन ने आदेश जारी किया है। इसको लेकर सात दिनों तक अलग- अलग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इनमें वाद-विवाद, पोस्टर, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूलों में इको क्लब का गठन किया जाए। पांच से 11 जून तक स्कूलों में समर कैंपों का आयोजन किया जाए। इसमें छात्रों की अलग- अलग गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए।
आदेश में कहा गया है पर्यावरण दिवस के मौके पर सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाए।
.....
आदेश को लेकर शिक्षक संघ कर रहा विरोध
उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लाल करन ने बताया कि प्रांतीय नेताओं ने महानिदेशक को ज्ञापन दिया है। इसमें आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने इस अव्यवहारिक आदेश का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। कहा गया है कि इस भीषण गर्मी में बिना सुविधाओं के समर कैंप का आयोजन किसी भी प्रकार से औचित्यपूर्ण नहीं है। बच्चे भी रिश्तेदारियों में गए हुए हैं तो अभिभावक भी इस समय धान की खेती की तैयारी में लगे हैं, इससे समर कैंपों के सफल होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।