फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Problems with mobile network; frustrated people stage a protest

Pilibhit News: मोबाइल नेटवर्क में समस्या, परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 19 Oct 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Problems with mobile network; frustrated people stage a protest
दियोरिया क्षेत्र में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
दियोरिया। गांव और आसपास मोबाइल उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महीने भर में मोबाइल टावर कुछ दिन चलता है और कुछ दिनों बंद पड़ा रहता है। इसको लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी से शिकायत की, लेकिन सेवाओं में सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बढेरा में एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी का टावर लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मोबाइल टावर महीने भर में कुछ दिन चलता है तो कुछ दिनों बंद रहता है। इससे मोबाइल में नेटवर्क नहीं मिलता। मोबाइल से बात करना या फिर इंटरनेट चलाने के लिए गांव से दूर खेतों या फिर अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। इससे लोगों को जरूरी सूचनाएं या अन्य कार्य के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता है। बच्चों की आनलाइन पढ़ाई लिखाई आदि कार्य प्रभावित हो रही है। गांव में डाकघर में कामकाज प्रभावित है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में नन्हेलाल, कपिल, साहिल, आरिष, सूरजपाल,मोनिश, प्रदीप कुमार, शाहिद आदि लोग शामिल रहे। एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed