{"_id":"65cbea710efa52591d023c94","slug":"problem-of-illegal-parking-increasing-on-stadium-road-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112019-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्टेडियम रोड पर अवैध पार्किंग बढ़ा रही जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्टेडियम रोड पर अवैध पार्किंग बढ़ा रही जाम की समस्या
Wed, 14 Feb 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
शहर की गांधी स्टेडियम रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन । संवाद
पीलीभीत। गोहनिया चौराहे से स्टेडियम जाने वाली सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग से जाम लगता है। यह वाहन निजी अस्पतालों के सामने सड़क पर ही खड़े रहते हैं। निजी एंबुलेंस चालकों ने भी इस रोड पर मनमानी पार्किंग बना रखी है। स्कूल जाने और आने के समय छात्र भी जाम की समस्या से दो-चार होते हैं।
सुनगढ़ी थाने से गोहनिया चौराहे को आने वाली सड़क स्टेडियम रोड के नाम से जानी जाती है। यह मार्ग शहर का मुख्या मार्ग है। बाजार, थाना, स्टेडियम और निजी अस्पताल काफी संख्या में इस रोड पर खुले हैं। इस सड़क पर दोनों ओर फड़ और पटरी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इतना ही नहीं मैकेनिक सड़क पर ही वाहनों मरम्मत करते हैं। इससे दोपहर तक यह सड़क काफी संकरी हो गई है।
शाम के समय इस मार्ग पर फास्टफूड के दर्जनों ठेले लग जाते हैं। ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर देते है। जो आवागमन में बाधा बनते हैं। निजी अस्पतालों के सामने बाइक, कार और निजी एंबुलेंस की अवैध पार्किंग भी इस रोड पर लगने वाले जाम की बड़ी वजह है। यह वाहन सुबह से देर शाम तक सड़क पर ही खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
वाहनों की अवैध पार्किंग से दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति रहती है। बावजूद जिम्मेदार इन पर कार्रवाई नहीं करते हैं।
अफसर करेें कार्रवाई तो सुगम हो आवागमन
इस मार्ग पर कई बार निकलना होता है। अधिकतर इस मार्ग पर जाम से जूझना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सड़क पर और फुटपाथ पर खड़े वाहन चालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए। - आलोक कोहली
अगर इस मार्ग पर अवैध पार्किंग को हटा दिया जाए, तो यह मार्ग शहर का सबसे अच्छा मार्ग होगा। इसकी सड़क भी काफी ठीक बनी हुई है। जाम में कई बार स्कूली बच्चे घंटों परेशान होते हैं। - अनीस खां