फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   prize

राष्ट्र निर्माण के संकल्प को उठे हजारों हाथ

Sun, 01 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 01 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
prize
बेनहर पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के राष्ट्र निर्माण में उपयोग संबंधी शपथ दिलाई गई। इसमें नेशनल साइंस ओलंपियाड के  विजेताओं को पदक बांटे गए। विद्यालय के 29 स्कूल टॉपर्स में से 11 को स्वर्ण पदक, नौ को रजत पदक और नौ छात्रों को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। इको क्लब के कैप्टन श्रेष्ठ प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अभिरुचि का विकास करने संबंधी शपथ दिलाई। इस मौके पर अल्पना कोहली, कोमल गुप्ता, नितिन कौशिक, अरविंद अग्रवाल, मीतू शर्मा, रमेशचंद्र, आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे। बिस्मिल्लाह इंटर कॉलेज न्यूरिया में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। शिक्षिका कमलजीत कौर, बुशरा, गौसिया, मोहम्मद निजामुद्दीन, सतविंदर सिंह, रजवंत कौर आदि ने वैज्ञानिकों की उपलब्धियां बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विज्ञान पर आधारित प्रतियोगिताएं भी हुईं। विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर प्रबंधक शकील अहमद नूरी आदि मौजूद रहे। महर्षि दयानंद बाल विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में बताया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रधानाचार्य सुशीला देवी, रमेश दिवाकर, महेश सिंह आदि ने बच्चों को वैज्ञानिकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिताओं में प्रियंका, ध्रुव मौर्य और प्रज्ञा ओम ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। संचालन शुभम गुप्ता ने किया। इधर लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन राजीव कॉलोनी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पांच से लेकर आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में पर्यावरण, विटामिन, सुचालक और कुचालक पदार्थों की पहचान, आसवन विधि, वन्यजीव संरक्षण आदि पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। छात्र पवन कुमार और सुमित कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरके गंगवार, प्रेमशंकर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed