{"_id":"5f1c783e8ebc3ea071200b9b","slug":"private-hospital-sealed-pilibhit-news-bly4140285193","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल सील, कोरोना संक्रमित डॉक्टर होम आइसोलेट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल सील, कोरोना संक्रमित डॉक्टर होम आइसोलेट किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित डॉक्टर को होम आइसोलेट किया है। इसके अलावा उनके अस्पताल को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से अपनी कोरोना की जांच कराई थी। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद निजी अस्पताल के अन्य डॉक्टरों और स्टाफ में खलबली मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों में भी हड़कंप मच गया। जांच रिपोर्ट आने से पहले डॉक्टर मरीजों का चेकअप करने के लिए भी पहुंचे थे। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित डॉक्टर को होम आइसोलेट कर दिया। डॉक्टर के संपर्क में आने वाले स्टाफ और उनके परिवार के लोगों की सैंपलिंग भी कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइवेट अस्पताल सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए सील कर दिया।