{"_id":"5fc6a0c28ebc3eefba413dc1","slug":"private-bus-collides-with-container-standing-in-fog-driver-killed-in-accident-pilibhit-news-bly4286643195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में खड़े कंटेनर से टकराई निजी बस, हादसे में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में खड़े कंटेनर से टकराई निजी बस, हादसे में चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। खुटार की तरफ जा रही प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। बस में चार सवारियां थीं, उन्हें मामूली चोट आई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसा कोहरे की वजह से बताया गया है।
हादसा मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे असम हाईवे पर कुर्रैया मोड़ के पास हुआ। नगर की ओर से प्राइवेट बस खुटार की तरफ जा रही थी। कुर्रैया मोड़ के पास पहुंचते ही बस साइड में खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस चालक लखीमपुर खीरी के गांव पतिहा निवासी जसविंदर सिंह उर्फ सोनू (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। चार सवारियों को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में चालक को सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर चालक के परिवार वाले सीएचसी पहुंचे। बस चालक अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके दो साल की बेटी किरन है। एसओ सेहरामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने बताया कि बस में चार सवारियां थीं, जिनको हल्की चोटें आई हैं। बस चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
एक अन्य हादसा मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे चीनी मिल के पास हुआ। बाइक से चीनी मिल जा रहे सीतापुर के थाना इमलिया के गांव सुजानपुर निवासी बालकराम (57) और गोंडा निवासी तौल लिपिक रामबहोरे मिश्रा (58) कार की टक्कर से घायल हो गए। दोनों तौल लिपिक ड्यूटी पर चीनी मिल जा रहे थे। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।