{"_id":"679bc87306ed0ed5db0ce524","slug":"private-and-roadways-buses-stuck-in-prayagraj-passengers-are-suffering-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-129884-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रयागराज में फंसी निजी व रोडवेज बसें, बेहाल हो रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रयागराज में फंसी निजी व रोडवेज बसें, बेहाल हो रहे यात्री
Fri, 31 Jan 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था इस कदर लड़खड़ाई कि जिले से प्रयागराज जाने वाली कई बसें अब तक वहीं फंसी हैं। इन बसों से गए यात्री बेहाल हैं। बसों को काफी दूर रोका गया है। कई रोडवेज बसें भी फंसी हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर भी वाहनों का संकट खड़ा हो गया है।
पीलीभीत से करीब 50 निजी बसें मौनी अमावस्या स्नान पर प्रयागराज महाकुंभ गई थीं। वहां पहुंचकर बसें अपने निर्धारित स्थान पर रोक दी गईं। श्रद्धालु स्नान करने चले गए। श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा तो व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। भगदड़ के बाद पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाएं तो दुरुस्त कर ली, मगर परिवहन की व्यवस्थाएं अब तक पटरी पर नहीं आई हैं।
जिले की कई निजी बसें अब तक वहीं फंसी हैं। निजी बस यूनियन के वसीम ने बताया कि करीब 30 से 35 बसें प्रयागराज में फंसी हैं। यात्री परेशान हो रहे हैं। उन्होंने एक बस के चालक से बात की। चालक ने बताया कि भीषण जाम है। काफी लंबा चक्कर लगाकर बृहस्पतिवार शाम चार बजे बस्ती पहुंचे हैं। उधर, रोडवेज की बसें भी फंसी हैं।
विज्ञापन
झूंसी बस अड्डे तक नहीं पहुंच रहीं बसें
रोडवेज बसों का संचालन झूंसी बस अड्डे से हो रहा है। बताया गया कि बसें करीब 10 से 12 किमी दूर हैं। सुबह करीब 11 बजे झूंसी बस अड्डे पर करीब दो लाख यात्री थे, लेकिन बसें नहीं पहुंच पा रहीं। पीलीभीत डिपो के कर्मचारी यहां से प्रयागराज गए कर्मचारियों से लगातार संपर्क कर स्थितियों की जानकारी ले रहे हैं।