{"_id":"67b4e00d7ec566b873087dbc","slug":"prisoners-will-take-bath-in-the-water-of-sangam-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-131015-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संगम के जल से स्नान करेंगे जेल के बंदी-कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संगम के जल से स्नान करेंगे जेल के बंदी-कैदी
Wed, 19 Feb 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
शहर का जिला कारागार।फाइल फोटो
पीलीभीत। जिला जेल के कैदियों व बंदियों को भी गंगा-यमुना व अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के पवित्र जल से स्नान का मौका मिलेगा।
इसके लिए जेल प्रशासन ने प्रयागराज से जल मंगवाया है। 21 फरवरी को एक ही दिन पीलीभीत सहित प्रदेश की सभी जेलों में निरुद्ध कैदी व बंदी महाकुंभ के जल से स्नान करेंगे।
जिला जेल में मौजूदा समय में करीब 600 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें महिला बंदियों की संख्या 25 है। प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोग स्नान की योजना बना रहे हैं। जेल में बंद लोगों को इसका अवसर नहीं मिल रहा। इसको लेकर शासन ने जेलों में निरुद्ध बंदियों को पवित्र जल से स्नान कराने की व्यवस्था की गई है।
निर्देश के बाद जेल प्रशासन ने प्रयागराज से जल मंगवा लिया है। 21 फरवरी को इस जल को एक टैंक में रखा जाएगा। बंदियों को पवित्र जल से स्नान का मौका मिलेगा। जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश की सभी जेलों में एक ही दिन और एक ही समय पर स्नान की व्यवस्था की गई है।