फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Priority will solve problems of cane growers

प्राथमिकता से हल होंगी गन्ना किसानों की समस्याएं

Fri, 17 Apr 2015 11:30 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 17 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Priority will solve problems of cane growers
गन्ना समिति के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक हुई। इससे पूर्व अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने समिति परिसर स्थित गन्नेश्वर महाराज मंदिर में हवन पूजन किया। अध्यक्ष ज्ञानदेवी ने गन्ना किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गन्ना समिति के सभाकक्ष में हुई बैठक का शुभारंभ पदाधिकारियों के परिचय के साथ हुआ। इसके बार विशेष सचिव वसी अहमद ने अध्यक्ष ज्ञान देवी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि के बाद गन्ना किसानों की समस्याएं रखीं गईं। सदस्य शांति स्वरूप ने पेराई सत्र समाप्ति के समय एक साथ पर्चियां निर्गत करने की समस्या उठाते हुए कि मिल का सत्र नवंबर के स्थान पर 15 अक्तूबर को प्रारंभ होना चाहिए। बैठक में मिल पर बकाया समिति कमीशन व किसानों का भुगतान दिलाने पर चर्चा हुई। इस पर एलएच शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि समिति के कमीशन का लगभग छह करोड़ रुपये मई के पहले सप्ताह में दे दिया जाएगा और गन्ना भुगतान भी जल्द कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। बैठक का संचालन वरिष्ठ लिपिक मुनेंद्र वर्मा ने किया। यहां उपाध्यक्ष गुरुनाम सिंह, रचित अग्रवाल, बाबूराम, महेंद्र पाल, रामचंद्र, ऋषिपाल सिंह, अयोध्या प्रसाद, शांति स्वरूप, मंगली प्रसाद, विजयपाल, आफाक मलिक, चीनी मिल के एचके शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

परिवार सहित मौजूद रहीं अध्यक्ष
पीलीभीत। बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष और संचालक मंडल व अधिकारियों को ही मौजूद रहना था, लेकिन नवनिर्वाचित इस बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष ज्ञान देवी परिवार के साथ मौजूद रहीं। बैठक में उनके पति संतराम, पुत्र एवं कुछ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed