{"_id":"e16cef7c9deadc1b2754fb6477ab5c66","slug":"priority-fix-pensioners-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से हल करें पेंशनर्स की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से हल करें पेंशनर्स की समस्याएं
plibhit
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर जिले में पहली बार पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी डीएम/ सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण और उनके सुझाव आमंत्रित करने के लिए बृहस्पतिवार को पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सर्वाधिक संख्या शिक्षा विभाग से जुड़े पेंशनर्स की रही। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग से पेंशन संबंधी पत्रावलियों को निपटाने में वहां तैनात बाबू ओमप्रकाश व सतीश कुमार द्वारा अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित बाबू को तत्काल पटल से हटाकर दूसरे बाबू की तैनाती का आश्वासन दिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी महामिलिंद लाल ने प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी पेंशनर को पेंशन संबंधी कोई शिकायत है तो वह सीधे उन्हें फोन कर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, बीएसए अम्बरीश कुमार यादव, एआर कोआपरेटिव पीके भटनागर, डीसी मनरेगा डॉ. शिवकांत द्विवेदी, सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा, डीएसओ रमन मिश्रा, वनक्षेत्राधिकारी वीरपाल सिंह, सहायक कोषाधिकारी सुधीर अग्रवाल, मोहम्मद नसीम, राजेश गुप्ता, त्रिलोकीनाथ, राजेंद्र कुमार, दुजाराम पांडे, ख्यालीराम, लालता प्रसाद, जयसिंह, सत्यप्रकाश, लेखराज, डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा, ज्ञान प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन