{"_id":"662fe7bd8657d5cb7f08c9a9","slug":"principal-secretary-may-come-to-medical-college-officers-busy-in-preparations-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115485-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज आ सकते हैं प्रमुख सचिव, तैयारियों में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज आ सकते हैं प्रमुख सचिव, तैयारियों में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिह । फाइल फोटो
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव काग में बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा जल्द ही यहां आ सकते हैं। इसको लेकर हालांकि अभी कोई तारीख तय नहीं हो सकी है। संभावित दौरे को लेकर अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है।
गांव काग में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का काम लगभग पूरा हो गया है तो जिला अस्पताल कैंपस में आवासीय भवन भी पूरा होने को है। गत दिवस जब डीएम ने निरीक्षण किया तो कुछ काम होना शेष था। इनको पूरा कराने में अधिकारी लगे हुए हैं।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया निरीक्षण के दौरान कुछ काम शेष पाया गया था। फिनिशिंग, एसी और फर्नीचर का काम होना है। यह काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
.....
कॉलेज के निर्माण का काम अंतिम दौर में है। अब शासन स्तर से गठित टीम की ओर से निरीक्षण होना है।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ