{"_id":"9ea1aaff842dff5c0fda1af463e25c9b","slug":"principal-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव के दौरे को लेकर तैयारियां हुई तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव के दौरे को लेकर तैयारियां हुई तेज
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव आलोक रंजन के जिले में होने वाले दौरे को लेकर डीएम ने गांधी स्टेडियम में बनाए जा रहे पंडाल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव की अगवानी को लेकर सिर्फ नामित अधिकारियों को ही मुस्तफाबाद जाने के निर्देश दिए। दोपहर बाद डीएम ने एसपी के साथ मुस्तफाबाद रेंज पहुंचकर बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया और वन विभाग के अधिकारियों से वन विश्रामगृहों में चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी की।
माधोटांडा। मुख्य सचिव के दौरे को लेकर मुस्तफाबाद वन विश्राम गृह के संवारे जा रहे मैदान और लॉन को रात जंगली सुअरों ने तहस नहस कर डाला। सुबह जब वनकर्मियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने आनन फानन में मजदूर लगाकर मैदान और लॉन को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू करा दिया। मुख्य सचिव के वाइफरकेशन गेस्ट हाउस में पहुंचने की संभावना के चलते उसे भी चाक चौबंद कराया गया है। इधर पीडब्ल्यूडी ने हेलीपैड के निर्माण को भी तेजी से शुरू करा दिया गया है।
पहले भी दो बार बन चुका हेलीपैड
मुस्तफाबाद रेंज में जिस स्थान पर हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है, उस स्थान पर पिछले वर्ष सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव के आगमन को लेकर भी हेलीपैड बनाया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर भी हेलीपैड बनाया गया, लेकिन दोनों मात्र हवाई दौरा कर ही वापस लौट गए थे। कुछ वनकर्मी मुख्यसचिव के भी खीरी जिले के पलिया हवाई पट्टी पर उतर कर वहां से वाहन द्वारा किशनपुर सेंचुरी होते हुए मुस्तफाबाद पहुंचने की भी चर्चा कर रहे थे।