फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Principal saw the medical college under construction, also inspected the district hospital

Pilibhit News: प्रधानाचार्य ने देखा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण

Mon, 27 Feb 2023 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Principal saw the medical college under construction, also inspected the district hospital
निर्माणाधीन आवासी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते प्रधानाचार्य। संवाद
- निर्माण कार्य का नक्शे से किया मिलान, बेहतर काम करने को कहा
विज्ञापन

- प्रधानाचार्य नियुक्त होने के बाद पहली बार आए डॉ. कर्नल रजत श्रीवास्तव

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ. कर्नल रजत श्रीवास्तव सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। पुरुष और महिला सीएमएस से मिलने के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय के अलावा मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन ओपीडी, जिला अस्पताल में बन रही पांच मंजिला इमारत भी देखी। प्रधानाचार्य ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने खाग स्थित कॉलेज के शिक्षण भवनों की स्थिति को भी देखा।

एक माह पूर्व शासन ने पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर डॉ. कर्नल रजत श्रीवास्तव को नियुक्त किया था। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे प्रधानाचार्य यहां जिला अस्पताल पहुंचे। पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना और महिला अस्पताल की सीएमएस अनीता चौरसिया ने उनका स्वागत किया। दोनों सीएमएस से बातचीत के बाद प्रधानाचार्य ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज का ओपीडी भवन, आवासीय भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




प्रधानाचार्य ने कार्यदायी संस्था के इंजीनियर से नक्शा मंगवाकर से निर्माण के डिजाइन को देखा। उन्होंने मुख्य भवन में लिफ्ट की संख्या चार से बढ़ाकर छह करने के निर्देश दिए। इसके बाद आवासीय क्षेत्र में भी कमरे समेत अन्य व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। पार्किंग जोन पर टिन शेड डालने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि भूतल पर रिसेप्शन, पैैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, एमआरआई आदि की सुविधाएं रहेंगी। प्रथम तल पर ओपीडी दूसरे तल पर ऑपरेशन कक्ष रहेगा। तीसरे और चौथे तल पर मरीजों के लिए वार्ड की व्यवस्था की जाएगी। अंतिम तल पर खाने पीने के लिए कैंटीन की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






बनाएंगे आदर्श मेडिकल कॉलेज: डॉ. श्रीवास्तव

पहली बार पीलीभीत पहुंचे मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कर्नल रजत श्रीवास्तव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता के मानक में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। अमूमन मेडिकल कॉलेज की मान्यता के समय बेड की संख्या कम हो जाती है, लेकिन पीलीभीत में स्थिति काफी बेहतर है। प्रधानाचार्य ने कहा कि यहां तीन सौ से अधिक बेड की व्यवस्था है। मान्यता के बाद बेड की संख्या तीन सौ से बढ़ाकर सात सौ तक ले जाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की बंद पड़ी यूनिटों को भी शुरू करने का प्रयास होगा। डॉ. श्रीवास्तव ने करीब 35 साल आर्मी मेडिकल कॉलेज में नौकरी की। वर्तमान में वह राजस्थान के भरत स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर तैनात हैं। एक महीने पहले पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में तैनाती का आदेश जारी हुआ। इसके बाद तैनाती को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चूंकि एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में आना है इसलिए कागजी प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरे होने के बाद वह यहां आकर पद संभाल लेंगे।

निर्माणाधीन आवासी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते प्रधानाचार्य। संवाद

निर्माणाधीन आवासी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते प्रधानाचार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed