फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Principal Engineer, picked holes in the building

मुख्य अभियंता ने निर्माण में पकड़ी खामियां

Wed, 26 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 26 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Principal Engineer, picked holes in the building
मुख्य अभियंता ने निर्माण में पकड़ी खामियां - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
शासन के निर्देश पर शारदा डैम में दो करोड़ की लागत से कराए जा रहे पिचिंग निर्माण में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता गोपाल कृष्ण को तमाम गड़बड़ियां मिली। कई स्थानों पर मानक के अनुरूप कार्य न मिलने पर उन्होंने सहायक अभियंता की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सप्ताह भर में सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जर्जर शारदा सागर डैम की मरम्मत को दो करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद करीब तीन माह पूर्व अधीक्षण अभियंता द्वारा टेंडर की औपचारिकताएं निभाई गई थी। इसके बाद डैम पर इंजीनियरों की हड़ताल आनन फानन में कार्य शुरू करा दिए गए। बताते हैं कि पिचिंग निर्माण के शुरुआती दौर में ही घपलेबाजी शुरू कर दी गई। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक पीतमराम और अधीक्षण अभियंता जीवनराम ने मौके पर जाकर गड़बड़ियां पकड़ी थी। जिस पर अधीक्षण अभियंता ने कार्य रोककर दोबारा पिचिंग लगाने के निर्देश दिए। इधर अधीक्षण अभियंता के निर्देश के बाद भी कार्य जारी रहा। जिसकी शिकायत शासन से की गई। बुधवार को शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता गोपाल कृष्ण डैम पर कराए जा रहे कार्यों की जांच करने पहुंचे। उन्होंने शारदा सागर के अधिशासी अभियंता हरीश चंद्र यादव से डैम की दोनों सबडिवीजनों द्वारा कराए जा रहे पिचिंग कार्य की जानकारी ली। उन्होंने डैम के नीचे उतरकर लगाई जा रही पिचिंग के फिल्टर मेटेरियल को मापा। जो मानक से काफी कम पाया गया। इसके अलावा कई स्थानों पर गड़बड़ियां पाई गई। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को सप्ताह भर में सुधार न होने पर शासन को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी। इस दौरान अधिशासी अभियंता के अलावा सहायक अभियंता धर्म घोष आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कार्यों का भी लिया जायजा
मुख्य अभियंता गोपाल कृष्ण ने नगरियाखुर्दकलां पहुंचकर बनाए गए स्परों का भी निरीक्षण किया। लगाए गए जियो बैग को भी देखा। इसके अलावा नौजल्हा नकटहा में बाढ़ नियंत्रण कार्य देखे। इस दौरान बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद, सहायक अभियंता श्याम सिंह बघेल, सहायक अभियंता अशरफ खां मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियंताओं के पास नहीं मिला मीटर टेप
मुख्य अभियंता ने पाइपिंग की समस्या को लेकर डाले जा रहे पाइपों की गहराई नापने को रस्सी डलवाई। रस्सी को निकालने के बाद उसकी लंबाई नापने की बारी तो किसी भी अभियंता के पास मीटर टेप नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed