{"_id":"68f2836bc984deb4f90972c7","slug":"prince-yash-and-radha-won-the-individual-championship-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-146220-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रिंस, यश और राधा ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रिंस, यश और राधा ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप
Fri, 17 Oct 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की नगर स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रिंस ,यश और राधा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की है।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक स्तर की छात्र वर्ग की 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सागर प्रथम और आयुष द्वितीय रहे। सौ मीटर दौड़ में फाजिल प्रथम और सागर द्वितीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में भी प्रिंस जीते। कबड्डी में नवीन दुबे प्राथमिक विद्यालय की टीम जीती। खो-खो में दुबे प्राथमिक विद्यालय की टीम ने परचम लहराया। छात्रा वर्ग में आफरीन प्रथम और स्नेहा दूसरे स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर पर छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में मुईन प्रथम और यश द्वितीय रहे। दो सौ मीटर दौड़ में यश प्रथम और शनि द्वितीय रहा। चार सौ मीटर की दौड़ में यश प्रथम और प्रत्यूष द्वितीय रहे। लंबी कूद में सौरभ को प्रथम स्थान मिला। ऊंची कूद में प्रत्युष ने बाजी मारी। दो सौ मीटर की दौड़ में राधा प्रथम, मोनी द्वितीय रहीं। चार सौ मीटर की दौड़ में मोनी प्रथम, रेशू दूसरे स्थान पर रहीं। छह सौ मीटर की दौड़ में राधा प्रथम, मोनी द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मोइन अहमद ने कराई। निर्णायक मंडल में आलोक कुमार, राम किशोर, तौसीफ अहमद, संदीप सुमन, रेहान चिश्ती और यामीन अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -