फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prime-law was upheld by capture

बहू ने बकरार रखा प्रधानी पर कब्जा

Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Prime-law was upheld by capture
उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
शिवानी ने रोचना को 113 मतों के अंतर से हराया
विज्ञापन

पिपरिया दुलई में प्रधान के रिक्त पद पर उपचुनाव

ग्राम पंचायत पिपरिया दुलई में प्रधान श्यामादेवी के निधन से रिक्त हुई सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पुत्रवधू ने जीत हासिल की है। शिवानी ने 1662 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी रोचना सिंह को 113 मतों के अंतरसे  पराजित कर दिया। रोचना को 1549 वोट मिले जबकि 41 मत निरस्त हुए। एडीएम अजय कांत सैनी और निर्वाचन अधिकारी तिलक सिंह ने शिवानी सिंह को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
दिसंबर-2015 में हुए पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत पिपरिया दुलई से श्यामा देवी प्रधान चुनी गई थीं। श्यामा देवी का बीमारी के चलते डेढ़ महीना पहले निधन हो जाने पर इस रिक्त पद पर 30 सितंबर को मतदान कराया गया था। मंगलवार को ब्लाक कार्यालय में मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि चुनाव में 4623 मतदाताओं में से 3252 ने मतदान किया था। मतगणना में शिवानी सिंह को 1662, रोचना सिंह को 1549 वोट मिले जबकि 41 वोट निरस्त हुए। शिवानी सिंह को 113 वोटों से विजयी घोषित किया गया। एडीएम अजय कांत सैनी और निर्वाचन अधिकारी ने संयुक्त रूप से शिवानी सिंह को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इससे पहले एडएीम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उधर, शिवानी सिंह की जीत पर उनके पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


विरोधियों की एकजुटता भी मतदाताओं ने नकारी
पिपरिया दुलई में प्रधानी अधिकांशत: एक ही परिवार में रही है। श्यामा देवी एक बार पहले भी प्रधान रह चुकी थीं। उसके बाद उनके पति सुरजीत सिंह मुन्ना प्रधान बने। आरक्षित सीट होने पर परिवार से प्रधानी चली गई थी लेकिन फिर सामान्य सीट होने पर पिछले चुनाव में श्यामादेवी प्रधान चुनी र्गइं। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में परिवार से सीट लेने के लिए विरोधी खेमा एकजुट हो गया और संयुक्त प्रत्याशी मैदान में उतारा लेकिन मतदाताओं ने विरोधी खेमे को नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed