फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Preparations to register a world record for making 15 feet long flute many artisans of the city gathered

पीलीभीत: 15 फीट लंबी बांसुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने की तैयारी, जुटे शहर के कई कारीगर

Fri, 17 Dec 2021 08:43 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 08:43 PM IST
सार

पीलीभीत में पहली बार बांसुरी महोत्सव हो रहा है। महोत्सव 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक है। महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Preparations to register a world record for making 15 feet long flute many artisans of the city gathered
flute vastu remedies

विस्तार

पीलीभीत के बांसुरी महोत्सव में दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किए जाने की तैयारी है। बांसुरी को बनाने में शहर के कई कारीगर भी लगे हुए हैं।

विज्ञापन


पीलीभीत में पहली बार बांसुरी महोत्सव हो रहा है। महोत्सव 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक है। महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को शुरू हो गया है। इसी महोत्सव के दौरान बजाने योग्य सबसे लंबी बांसुरी बनाने का रिकॉर्ड कायम करने के लिए कारीगर दिन रात एक किए हुए हैं। 
विज्ञापन


इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया नाम की दो एजेंसियों से भी संपर्क किया गया है। बांसुरी असम से मंगाए गए बांस से तैयार की जा रही है। बता दें कि सबसे लंबी बांसुरी बनाने का रिकॉर्ड अभी तक गुजरात के पास है। वहां 11 फीट लंबी बांसुरी बनाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत में 15 फीट लंबी बांसुरी तैयार करके सबसे लंबी बांसुरी का रिकॉर्ड बनाए जाने में कारीगर लगे हैं। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज कराने की भी तैयारी है। सबसे लंबी बांसुरी 18 दिसंबर को महोस्तव स्थल पर प्रदर्शित जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed