फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Preparations complete, 44 thousand students will appear for board exams at 76 examination centres.

Pilibhit News: तैयारी पूरी, 76 परीक्षा केंद्रों पर 44 हजार छात्र-छात्राएं देंगे बोर्ड परीक्षा

Wed, 21 Feb 2024 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete, 44 thousand students will appear for board exams at 76 examination centres.
ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में बनाये गये कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारी । संवाद
आज दोनों पालियों में होंगे प्रश्नपत्र, रहेगी सीसीटीवी की नजर और खाकी का पहरा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। जिले के 76 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी। दोनों कक्षाओं के करीब 44710 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। विद्यार्थियों के बैठने के स्थान पर स्लिप चस्पा कर दी गई है। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। बुधवार को विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर बोर्ड पर चस्पा सूची में अपना रोल नंबर देखा।
यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। प्रशासन ने दो पालियों में होने वाली परीक्षा के सभी इंतजाम बुधवार को ही पूरे कर लिए। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लग गई। प्रश्नपत्र भी कॉलेज पहुंच गए। अन्य इंतजाम भी दुरुस्त किए गए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तहसीलवार मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। चार उड़न दस्ते भी बनाए गए है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं भी शाम तक पूरी कर ली गईं। सीसीटीवी कैमरों को भी जांचा गया। इस बार जिले में हाईस्कूल के 24,970 व इण्टरमीडिएट के 19,740 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उधर, परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को काफी संख्या में परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्र पहुंचे और बैठने की व्यवस्था देखी। बोर्ड पर चस्पा सूची में रोल नंबर तलाशा। परीक्षार्थियाें का परीक्षा केंद्रों पर आने का क्रम सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े सभी केंद्र
परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए ड्रमंड कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर भी जारी किया गया। बुधवार की दोपहर कंट्रोल रूम में ड्यूटी संभाल रहे कर्मचारी परीक्षा केंद्रों पर फोन कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि फोन कर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी व अन्य जानकारियां ली जा रही हैं। बताया कि एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी केंद्रों को उससे जोड़ा गया है। जिससे समस्या जानने और समाधान में मदद मिलेगी।
-
बीसलपुर क्षेत्र में बनाए गए 23 परीक्षा केंद्र
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसडीएम महिपाल सिंह ने परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश दिए। संवाद
-
18 से 25 किलोमीटर की दूरी तयकर पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र


पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के 12 केंद्र बनाए गए हैं। पूरनपुर में कई कॉलेजों के परीक्षार्थियों को 18 से 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। सर्वाधिक असुविधा शारदा नदी पार कर परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों को झेलनी पड़ेगी। लाल बहादुर इंटर कॉलेज चंदिया हजारा के हाईस्कूल के 112 और इंटर के 50 परीक्षार्थियों को सर्वाधिक करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। छात्र शारदा नदी पारकर नगर के जेसीज रिवर्डेल इंटर कॉलेज मेंं परीक्षा देने के आना पड़ेगा। संवाद




-
फैक्ट फाइल



हाईस्कूल के कुल परीक्षार्थी-24,970



इंटर के कुल परीक्षार्थी- 19,740



सेक्टर मजिस्ट्रेट की संख्या - 16



स्टेटिक मजिस्ट्रेट की संख्या- 76



जोनल मजिस्ट्रेट की संख्या- 05



उड़ाका दल की संख्या- 04



जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या- 76



ड्यूटी पर तैनात बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की संख्या - 1799

ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में बनाये गये कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारी । संवाद

ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में बनाये गये कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारी । संवाद

ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में बनाये गये कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारी । संवाद

ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में बनाये गये कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed