फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pregnant women who spent the night on the floor

गर्भवती महिलाओं ने फर्श पर गुजारी रात

Sat, 30 May 2015 11:18 PM IST
बिलसंडा।
बिलसंडा। Updated Sat, 30 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
नगर के सरकारी अस्पताल में सुरक्षित प्र्रसव कराने के लिए रात में आने वाली महिलाओं का कोई पुरसाहाल नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात गांव नौऊआ नगला निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी मुन्नीदेवी, घुरीपट्टी निवासी नरसिंह की पत्नी किरनदेवी, धनगवां निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी भुवनेश्वरी, करनपुर चक निवासी मिथलेश कुमारी, टेढ़ाश्रीराम निवासी योगेंद्र कुमार की पत्नी सरलादेवी समेत अन्य गर्भवती महिलाएं सीएचसी पर प्रसव कराने पहुंची। बताते हैं कि अस्पताल में भीषण गर्मी के बावजूद एक भी पंखा नहीं चल रहा था।

गर्मी के कारण इन महिलाओं को फर्श पर लेटना पड़ा। इन महिलाओं के परिवार वालों का कहना है कि अस्पताल के अंदर बेड पर लिटा तो दिया गया, लेकिन पंखा न चलने की वजह से कमरे के अंदर घुटन होती है। मजबूरन अस्पताल के बाहर फर्श पर लेटना पड़ा। आरोप है कि कई घंटे तक उनका हालचाल पूछने कोई नहीं पहुंचा। अस्पताल में जनरेटर की सुविधा होने के बावजूद जनरेटर नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

000
गर्भवती महिलाओं के फर्श पर छटपटाने की बात गलत है। गर्मी के कारण कुछ महिलाएं स्वयं ही फर्श पर लेटी थीं। जनरेटर चलाने के लिए डीजल के लिए जो बजट मिलता है। उससे पूरी रात जनरेटर चलाना संभव नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. श्रीराम, अधीक्षक सीएचसी बिलसंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed