फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pregnant women returned disappointed due to absence of doctors in Bisalpur and Bilsanda

Pilibhit News: बीसलपुर और बिलसंडा में चिकित्सक नहीं होने से गर्भवती महिलाएं मायूस होकर लौटीं

Mon, 05 Aug 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women returned disappointed due to absence of doctors in Bisalpur and Bilsanda
बीसलपुर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज देखते डॉक्टर।संवाद
पीलीभीत। जिले के सरकारी अस्पतालों में रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले और आयुष्मान भव मेले में काफी अव्यवस्थाएं रहीं। बीसलपुर में महिला डॉक्टर, नेत्र परीक्षण अधिकारी, लैब और एक्सरे टेक्नीशियन के न होने के कारण अधिकतर मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं पीलीभीत में नौगवां पकड़िया पीएचसी में पीने का पानी सहित अन्य मूल सुविधाओं का अभाव रहा।
विज्ञापन


बीसलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आयुष्मान भव मेले में डॉ. चंदन सिन्हा ने 103 मरीज देखे और उन्हें दवाई दिलवाई। मेले में महिला डॉक्टर, नेत्र परीक्षण अधिकारी, लैब और एक्सरे टेक्नीशियन के न होने के कारण अधिकतर मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. आशीष अग्रवाल और डॉ. सविता विद्यार्थी ने 49 मरीज देखे। फार्मासिस्ट अमित सिंह ने मरीजों को दवाई बांटी। इस मेले में नेत्र परीक्षण अधिकारी के न होने से नेत्र रोगियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन




पूरनपुर सीएचसी में आयुष्मान भव मेले के दौरान चिकित्सक और सभी कर्मचारी सुबह ही अस्पताल में बैठ गए। 320 मरीज पहुंचे। अधिकतर बुखार, जुकाम और दाद-खुजली से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा सीएचसी में महिला चिकित्सक न होने की वजह से गर्भवती महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। 28 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

अमरिया सीएचसी में मेले के दौरान 24 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। यहां जिलाधिकारी ने स्वयं पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में तैनात दोनों चिकित्सक समय से अस्पताल में बैठे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed