फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power supply remained disrupted for over two hours due to a fire in the transformer's wiring.

Pilibhit News: ट्रांसफाॅर्मर में लगे तारों में आग लगने से दो घंटे से अधिक आपूर्ति रही बाधित

Fri, 17 Jul 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted for over two hours due to a fire in the transformer's wiring.
पीलीभीत। शहर के अशोक कॉलोनी गेट के बाहर लगे ट्रांसफाॅर्मर के तारों में आग लगने से आपूर्ति करीब दो घंटे से अधिक बाधित रही। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे केजीएन टू में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मोहल्ला शाहरुख, भूरे खां, दुर्गाप्रसाद में फेज की समस्या से आपूर्ति नहीं मिल सकी। वहीं चौक बाजार, डालचंद, मोहल्ला मलिक मोहम्मद, नौगवां चौराहे के आस-पास, बाजार गेट फीडर, असम चौराहा, खकरा पोस्ट ऑफिस वाली गली, खैरुल्ला शाह आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी। वहीं बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में बने अधिवक्ताओं के 24 चैंबरों में करीब 12 घंटे से अधिक बिजली खराब रही। चूड़ी वाली गली में तारों की स्पार्किंग से आपूर्ति बाधित हुई। पुरानी तहसील की ओर से भी काफी देर लोगों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। बेनहर फीडर भी करीब दो घंटे तक बंद रहा। वहीं शहर के अशोक कॉलोनी के बाहर लगे ट्रांसफाॅर्मर के तारों में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। इससे यहां करीब दो घंटे तक उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ इलाकों में दिक्कतें आई थी। सूचना के बाद टीम को भेजकर सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed