फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power supply disrupted due to fault in underground cable.

Pilibhit News: अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बंद

Sun, 23 Aug 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to fault in underground cable.
पीलीभीत। अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने से तीन हजार उपभोक्ताओं को करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में बिजली व्यवस्था दिन व दिन बेपटरी होती जा रही है। शनिवार को भी शहर के दूधिया मंदिर की ओर अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट आने से वहां की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद सूचना पर पहुंची टीम करीब एक घंटा तक फॉल्ट ढूंढती रही। इसके बाद अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट होने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने अंडरग्राउंड केबल में हुए फॉल्ट को सही किया। इसके बाद भी शहर के विभिन्न इलाकों में कटौती का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात भी शहर के अलग इलाकों में फॉल्ट व कटौती की उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत कुंवरगढ़, दूधिया मंदिर रोड, काला मंदिर रोड, चावला चौराहा, एकता नगर, अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, रामबिहार, गोदावरी स्टेट, राजीव कॉलोनी, तुलाराम, मधुवन आदि इलाकों में फॉल्ट व कटौती की समस्या अधिक रही। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल में कुछ दिक्कतें आई थीं। पेट्रोलिंग कराकर समस्या का समाधान करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed