फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power crisis-stricken people put the jam

बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने लगाया जाम

Thu, 01 Sep 2016 11:33 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से बिजली संकट से जूझ रहे लोग गुरुवार को सड़क पर आ गए। उन्होंने नई बस्ती चौराहे पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। अफसरों पर फोन न उठाने और कर्मचारियों पर सुधार के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। जाम की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने सख्ती से भीड़ को खदेड़ कर जाम खुलवाया। एसडीओ से बातचीत के बाद एक घंटे बाद सप्लाई शुरू हो गई। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नई बस्ती, काला मंदिर, तुलाराम के आसपास के इलाके में तीन दिन से बिजली गुल थी। लोगों का कहना है कि कभी तार बदले जाने तो कभी फाल्ट बताकर टाला जा रहा था। बीच में कुछ मिनट के लिए सप्लाई दे दी जाती और फिर बत्ती गुल हो जाती। इससे लोगों में बेहद गुस्सा था। बुधवार को भी दिनभर बिजली नहीं आई। तीन दिन से परेशान लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जानकारी करने का प्रयास किया तो अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे गुस्साए लोग नई बस्ती चौराहे पर जमा हो गए और जाम लगा दिया। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने के बाद भी जब लोग जाम कोलने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने सख्ती से उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद एसडीओ से पुलिस अफसरों ने बात की फिर रात में ही सप्लाई शुरू करा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed