फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   power cricis

पूरे दिन नहीं रही शहर में बिजली

Tue, 02 Jun 2015 11:45 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 02 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
रामलीला ग्राउंड के पास पलटे ट्रक की चपेट में आकर बिजली का पोल टूट गया और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे शहर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। मंगलवार की सुबह से बिजली सप्लाई ठप होने के कारण लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए।
विज्ञापन

रूपपुर कमालू स्थित 132 केवीए बिजली घर से शहर को बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे एक ट्रक रामलीला ग्राउंड के पास पलट गया। इससे उसकी चपेट में आकर बिजली का पोल टूट गया और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिस पर शहर के फीडर वन व फीडर टू की सप्लाई ठप हो गई। इससे शहर में पूरे दिन ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन

सुबह से बिजली गुल हो जाने के  कारण लोगों को पानी की काफी दिक्कत हुई। लोग बूंद-बूंद पानी को तरसते रहे। वहीं आर्थिक रूप से संपन्न लोग जनरेटर के सहारे अपना काम चला लिए। उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की, लेकिन बाकी लोेग गर्मी से बचने और पानी को लेकर परेशान रहे। बिजली पर आधारित उद्योग धंधे भी पूरे दिन ठप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ दीपक नेगी ने बताया कि कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहे हैं। देर शाम तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। लाइन के दुरुस्त होने के बाद आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed