{"_id":"6a84acbb22a28fbffe0ed60a","slug":"poultry-farm-operator-arrested-for-making-obscene-gestures-at-schoolgirls-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-166849-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल जा रही छात्राओं से किए अश्लील इशारे, मुर्गी फार्म संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल जा रही छात्राओं से किए अश्लील इशारे, मुर्गी फार्म संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
जहानाबाद थाने में हाथ जोड़कर माफी मांगता आरोप। स्रोत पुलिस
जहानाबाद थाना क्षेत्र का मामला, लगेगा गुंडा एक्ट और होगा जिला बदर
जहानाबाद। स्कूल जा रही छात्राओं के साथ कथित तौर पर अश्लील इशारे और फब्तियां कसने के मामले में जहानाबाद पुलिस ने मुर्गी फार्म संचालक पसियापुर निवासी अहमद नवी (25) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर बाइक से छात्राओं के आसपास लगातार चक्कर लगाने और उन्हें परेशान करने का आरोप है। छात्राओं की शिकायत की जानकारी मिलने के बाद एक छात्रा के पिता ने जहानाबाद थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और जिलाबदर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी मंगलवार सुबह अपनी सहेलियों के साथ क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। छात्राएं जब बिलई के पास पहुंचीं, तभी पसियापुर निवासी अहमद नवी (25) बाइक लेकर उनके आसपास चक्कर लगाने लगा। आरोप है कि युवक ने छात्राओं की ओर अश्लील इशारे किए और फब्तियां कसनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
अचानक हुई इस तरह की हरकत से छात्राएं असहज हो गईं। आरोप है कि युवक कुछ देर तक बाइक से छात्राओं के आसपास घूमता रहा। छात्राओं ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद छात्रा के पिता ने जहानाबाद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए तहरीर दी। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
थाने में हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखा आरोपी
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाने परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें वह कथित तौर पर अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कह रहा है। वीडियो में आरोपी थाने परिसर में लंगड़ाते हुए भी नजर आ रहा है। हालांकि, उसके लंगड़ाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
-- -- -- -- -- -
छात्राओं के साथ अभद्रता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपी के आपराधिक आचरण को देखते हुए उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और जिलाबदर की कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
- सुकीर्ति माधव, एसपी