{"_id":"6615c64c1342e39f410577a4","slug":"potholes-filled-on-tanakpur-highway-take-hesitation-on-madhotanda-road-now-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114574-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टनकपुर हाईवे के भर गए गड्ढे, माधोटांडा मार्ग पर अभी हिचकोले खाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टनकपुर हाईवे के भर गए गड्ढे, माधोटांडा मार्ग पर अभी हिचकोले खाइए
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री के आने से बदल गई टनकपुर हाईवे की सूरत, माधोटांडा रोड अब भी बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। प्रधानमंत्री के आगमन पर मोमीनगंज से ड्रमंड कॉलेज तक टनकपुर हाईवे की सूरत बदल गई। इस मार्ग के सारे गड्ढे भर दिए गए, लेकिन माधोटांडा रोड के दिन अब तक नहीं बहुरे हैं। इस पर लोगों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा को संबोधित करने आए। इसे लेकर कई दिन पहले से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही थीं। प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए टनकपुर हाईवे पर मोमीनगंज में हेलीपैड बनाया गया। वहां से प्रधानमंत्री कार से सभास्थल तक आए। प्रधानमंत्री का काफिला टनकपुर हाईवे से गुजरा लिहाजा इस मार्ग के सभी गड्ढों को पहले ही भर दिया गया।
मार्ग के किनारे लटक रही पेड़ों की टहनियों और बिजली के तारों को भी दुरुस्त करा दिया गया। अब इस सड़क से आवागमन करने वाले राहगीरों को सहूलियत मिल रही है। लोगों को उम्मीद थी कि माधोटांडा रोड के भी दिन इस बहाने बहुर जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस रोड की बदहाली पर जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। माधोटांडा मार्ग से गुजरने वालों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।