फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Potholes and uprooted roads spoil the look of the city, pedestrians worried

Pilibhit News: गड्ढे तो कहीं उखड़ी सड़क ने बिगाड़ी शहर की सूरत, राहगीर परेशान

Sat, 18 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 18 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Potholes and uprooted roads spoil the look of the city, pedestrians worried
पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल की खस्ताहाल सड़क से गुजरता राहगीर।संवाद
पीलीभीत। जर्जर सड़कों को सुधारने लिए शासन सख्त है। भारी भरकम बजट भी जारी किया जा रहा, लेकिन तमाम दावों और वादों के बाद भी शहर की जर्जर सड़कों की सूरत नहीं सुधर सकी है। शोर मचा तो पालिका प्रशासन ने दो-चार सड़कों की मरम्मत करा दी, लेकिन शहर के अंदर अभी कई ऐसी सड़कें हैं, जो लंबे समय से जर्जर पड़ी हैं।
विज्ञापन

गहरे गड्ढें सड़कों की बदहाली बयां कर रहे हैं। सुधार न होने से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोग सुधार के लिए आवाज भी उठाते आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते उसपर अमल नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को शहर की जर्जर सड़कों की पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई...।
विज्ञापन

गहरे गड्ढों में तब्दील हुआ ठेका चौकी से मोहल्ला वासिल जाने वाला मार्ग
शहर में ठेका चौकी से मोहल्ला वासिल जाने वाले मार्ग की हालत काफी जर्जर है। पांच सौ मीटर दायरे में मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि छह साल पूर्व मार्ग का निर्माण कराया गया, जो दो साल तक ही टिका। अब चार साल पूर्व से मार्ग जर्जर पड़ा है। गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई बार मार्ग के निर्माण को लेकर मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मार्ग पर लगी लाइटें न जलने से रात को लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। इस मार्ग दिन भर लोगों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास से बेले वाला चौराहे जाने वाले मार्ग पर भी गड्ढों की भरमार
शहर के आवास विकास कॉलोनी से बेले वाला चौराहे जाने वाले एक किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत भी खराब है। देखरेख के अभाव में मार्ग पर गड्ढों की भरमार हो गई। कई जगह गहरे गड्ढों हादसों का सबब भी बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि 10 साल पूर्व मार्ग का निर्माण कराया गया। देखरेख के अभाव में मार्ग पर गड्ढे हो गए। पूर्व में गड्ढा भरने के नाम रोड़े डालकर औपचारिकताएं निभाई गई। इससे स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रमुख मार्ग होने से दिन भर वाहनों का दबाव बना रहता है। ऐसे में गहरे गड्ढे होने ई-रिक्शों के पलटने का खतरा अधिक बना रहता है। मरम्मत न होने से गड्ढों का दायरा लगातार बढ़ता रहा है।

उखड़ा पड़ा मोहल्ला शेर मोहम्मद से छोटी मार्केट जाने वाली सड़क
शहर में सड़कों की स्थिति खराब है। मोहल्ला शेर मोहम्मद में भी सड़कों का बुरा हाल है। यहां मोहल्ले से छोटी मार्केट जाने वाली सड़क बदहाल है। चार मीटर दायरे में सड़क खोदी पड़ी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि छह माह से सड़क की स्थिति खराब हो गई। पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया, फिर मरम्मत न कराने से सड़क जर्जर हो गई। अधिकांश जगहों पर सड़कों को ऐसी ही छोड़ दिया गया। इससे वाहनों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा। पैदल निकलने में भी गिरने का खतरा बन रहा है। इस मार्ग से अधिकांश लोग शाहजी मियां की दरगाह पर भी आते जाते हैं।

सड़क की स्थिति कई साल से जर्जर है। गहरे गड्ढे लोगों को चोटिल भी कर रहे हैं। रात को अंधेरा होने से परेशानी और बढ़ जाती है। मांग के बाद भी सुधार नहीं हो सका। - ब्रह्मानंद, मोहल्ला वासिल

चार साल से सड़क खराब पड़ी है। पांच सौ मीटर दायरे में निकलना मुश्किल है। गहरे गड्ढें परेशानी का सबब बने हुए हैं। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा सकी। - राजीव कुमार, मोहल्ला वासिल

शहर की जर्जर सड़कों को लेकर जल्द ही रिपोर्ट बनवाई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार मरम्मत को लेकर प्रयास शुरू किए जाएंगे। - आशुतोष गुप्ता, एसडीएम, प्रभारी ईओ


जहानाबाद कस्बे में भी सड़कों का बुरा हाल, लोग परेशान
जहानाबाद। कस्बे में अधिकांश सड़कों का बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कों को खोदकर ऐसी ही छोड़ दिया गया। जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के प्रवेश द्वार से बाजार तक आने वाली सड़क ज्यादा जर्जर है। बेतरतीब मिट्टी पड़ी होने से हादसों का खतरा भी बना रहता है। वहीं टाउन एरिया बाजार से जहानाबाद इंटर कॉलेज तक जाने वाली सड़क भी जर्जर पड़ी है।

पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल की खस्ताहाल सड़क से गुजरता राहगीर।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल की खस्ताहाल सड़क से गुजरता राहगीर।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल की खस्ताहाल सड़क से गुजरता राहगीर।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल की खस्ताहाल सड़क से गुजरता राहगीर।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल की खस्ताहाल सड़क से गुजरता राहगीर।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल की खस्ताहाल सड़क से गुजरता राहगीर।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल की खस्ताहाल सड़क से गुजरता राहगीर।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल की खस्ताहाल सड़क से गुजरता राहगीर।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल की खस्ताहाल सड़क से गुजरता राहगीर।संवाद

पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल की खस्ताहाल सड़क से गुजरता राहगीर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed