फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Postmortem confirms death of girl due to drowning

Pilibhit News: पोस्टमार्टम में युवती की डूबने से मौत होने की पुष्टि

Tue, 04 Jul 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 04 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Postmortem confirms death of girl due to drowning
न्यूरिया। कस्बे की युवती अनम की मौत नहर में डूबने से ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। अनम रविवार तड़के घर से गायब हो गई थी। तीन घंटे के बाद उसकी लाश बनकटी नहर से बरामद हुई थी। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है, लेकिन परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला यार खां निवासी गुड्डू की 18 वर्षीय पुत्री अनम रविवार सुबह पांच बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। जब परिवार वाले सोकर उठे तो घर में अनम को न देखकर उसे ढूंढना शुरू किया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नही चला। दोपहर में गांव के कुछ लोगों ने बनकटी नहर में युवती की लाश पड़ी होने की सूचना दी।
विज्ञापन

परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर युवती की शिनाख्त की। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से अनम की मौत होने की पुष्टि हुई है। परिवार वालों ने किसी तरह का काेई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना आया है। जांच अभी जारी है। परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed